भाजपा नेत्री संगीता वर्मा ने सुताई मिल दोबारा सुरु करने की मांग की संतकबीर नगर: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व मगहर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष संगीता वर्मा ने कस्बे में बंद पड़ी सुताई मिल की पुनः सुरूवात करने हेतु मांग की है| सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर संगीता वर्मा ने गुहार लगाई है की मगहर कस्बे में सुताई मिल थी जो यहाँ की पहचान थी और आसपास के लोगो का रोजगार का बड़ा साधन था , मिल बंद होने से रोजगार का बड़ा साधन खतम हो गया ,मिल बंद होने के कारण पर संगीता वर्मा ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा की यहां गांधी आश्रम, गन्ना मिल बंद होजाना पूर्व की सरकारों का निकम्मापन साबित करता है | यदि पूर्व की सरकारों ने अपनी भूमिका ज़िम्मेदारी पूर्वक निभाई होती तो यहां के युवाओं को रोजगार की संभावनाएं होते हुए भी वंचित नही होना पड़ता। भाजपा नेत्री संगीता वर्मा ने अपने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मगहर आगमन हेतु धन्यवाद दिया और यह अनुरोध किया है की मगहर रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ,कृषक एक्सप्रेस जैसे ट्रेनों के ठहराव का प्रबंध किया जाए । आपको ब...