Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2024

पीड़ित महिला को न्याय दिलाना हेतु कटिबद्ध- जनक नंदनी

पीड़ित महिला को न्याय दिलाना हेतु कटिबद्ध- जनक नंदनी संतकाबीर नगर - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर शिशू का अन्नप्राशन एवम गर्भवती महिलाओं का गोदभराई का कार्यक्रम विधिवत तरीके से किया गया। महिला आयोग की सदस्य जनक नंदनी ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधो को गंभीर बताया एवम कहा की किसी भी महिला की समस्या का समाधान दिलाने एवम पीड़ित महिला को न्याय दिलाने हेतु हम पूर्णत कटिबद्ध है। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का वन स्टाप सेंटर का और महिला बंदीगृह का निरीक्षण भी किया गया। Report@सोहन श्रीवास्तव

सोशल आडिट की बैठक में विकास कार्यो का किया गया सत्यापन

सोशल आडिट की बैठक में विकास कार्यो का किया गया सत्यापन संतकबीरनगर।  ,( रिपोर्ट_सोहन श्रीवास्तव) सेमरियावां ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देशन में किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। शनिवार को सेमरियावां ब्लॉक के आठ ग्राम पंचायतो में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा से हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। इस दौरान दो दिन स्थलीय निरीक्षण कर तीसरे दिन विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया। इसी कड़ी में सोमवार को सेमरियावां ब्लॉक के देवरिया नासिर, डिघवा, दुधारा, देवरिया लाल आदि ग्राम पंचायतो में सोशल ऑडिट टीम द्वारा बैठक किया गया। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2023-24 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। डिघवा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान कुमकुम पाण्डेय, रोजगार सेवक प्रदीप कुमार पांडेय, पंचायत सहायक सौरभ पाण्डेय की अगुवाई में  ग्रामीण राहुल, अमित सिंह, अभिषेक कुमार, नागेन्द्र, अभिष...