Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2026

कथित शराब प्रकरण में न्यायालय का फैसला राजनीतिक साज़िश पर करारा प्रहार – नीलम यादव

*न्यायालय के निर्णय से लोकतंत्र हुआ और मजबूत – नीलम यादव* * कथित शराब प्रकरण में न्यायालय का फैसला राजनीतिक साज़िश पर करारा प्रहार – नीलम यादव* *शराब प्रकरण में न्यायालय के फैसले से सत्य की विजय – नीलम यादव* खलीलाबाद। तथाकथित दिल्ली शराब प्रकरण में दिल्ली की न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के 23 नेताओं को बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं खलीलाबाद की वरिष्ठ नेता नीलम यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नीलम यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि लंबे समय से जिस प्रकरण को आधार बनाकर आम आदमी पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा था, उस पर न्यायालय का निर्णय यह स्पष्ट करता है कि आरोप तथ्यहीन थे। यह निर्ण य देश की न्याय व्यवस्था में आम नागरिक के विश्वास को और मजबूत करता है। नीलम ने कहा कि जब-जब जनहित की आवाज़ बुलंद होती है, तब-तब उसे दबाने की कोशिशें भी तेज़ होती हैं। लेकिन इस निर्णय ने यह साबित कर दिया है कि सत्य को न तो भय से दबाया जा सकता है और न ही प्रचार से मिटाया जा सकता है। यह उन करोड़ों महिलाओं, युव...