कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय द्वारा सप्तऋषि कार्यक्रम पटना में होगा आयोजित, देश भर के कायस्थों का होगा जमवाड़ा
कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय द्वारा सप्तऋषि कार्यक्रम पटना में होगा आयोजित, देश भर के कायस्थों का होगा जमवाड़ा
कायस्थ समाज के अंतर्राष्ट्रीय संघटन कायस्थ वाहिनी द्वारा
आयोजित *सप्तऋषि -2020* (अंतर्राष्ट्रीय उपाधि ) का आयोजन 7 जून दिन रविवार को बिहार प्रदेश की राजधानी पटना के में हो रहा है।
इस आयोजन में कायस्थ समाज के अंतराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न वर्गों जैसे चिकित्सा ,राजनैतिक , सामाजिक , लेखन, भगवान श्री चित्रगुप्त का प्रसार एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर रहे कुल्वन्सजों को यह उपाधि प्रदान किया जाता है ।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों के विचार *कायस्थ एकता एवं विकास* विषय पर गोष्ठी के रूप में प्रस्तुत करने का अवसर भी प्राप्त होगा। जो अपने समाज में दशा और दिशा तय करने हेतु मार्गदर्शन भी होगा ।
यह आयोजन पिछले कई वर्षों से सहर बदल बदल कर जून के पहले सप्ताह में आयोजित होता आ रहा है 2017 में यह गाज़ियाबाद , 2018 में यह दिल्ली , 2019 में लखनऊ और इसी क्रम में इस वर्ष पटना आयोजित हो रहा है । अगले वर्ष यह आयोजन किसी अन्य सहर में आयोजित होगा I
हम आयोजन समिति के लोग आपकी गरिमामय उपस्थिति के लिए आग्रह करते है कि अगर आपकी उपस्थित संभव हो जाए तो यह आयोजन ना सिर्फ आयोजन का रूप लेगा बल्कि समाज को सन्देश देगा कि हम एक हैं हममें एकता है । यह एक इतिहास होगा । हर किसी को कायस्थ समाज की शक्ति का पता चलेगा ।
*आप क्यूँ आये इस कार्यक्रम में ?* अगर आप वाकई कायस्थ समाज के एकता और विकास की कल्पना मन में सजाए हैं और विचार प्रस्तुत करना चाहते है देश , विदेश के कुलवंसजों को सम्मानित होते देखना चाहते हैं कि आखिर ये क्यो सम्मानित किए जा रहे हैं तो आइए आपका स्वागत है कोई पूर्व सूचना की आवश्यकता नहीं आपकी उपस्थिति ही सूचना है ।
*कार्यक्रम स्थल* लॉक डाउन समाप्त होने के बाद घोषित कर दिया जायेगा ।
दर्जनों पूर्व सांसद , विधानसभा प्रत्यासी और दर्जनों कायस्थ समाज के सक्रिय कायस्थ संघटनों के प्रतिनिधि और विदेशों सहित भारत के दर्जन भर प्रदेस के प्रतिनिधि इस आयोजन में सिरकत कर रहे हैं ।
_________________________
रिपोर्ट-समीप श्री