बस घर ही सुरक्षित रहा जा सकता है- डा. अमर नाथ पांडेय
सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन अवश्य करें साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आप कोरोना के कितने निकट है।
यदि आपके घर पेपर आता है या कपड़े स्त्री करने वाला आ रहा है तो थोड़ा सतर्कता बरतने की आवश्यकता है क्योंकि हो सकता है जाने अनजाने वो भी कोरोना कैरियर हो।
न्यूज पेपर भी कई हाथों से होता हुआ आप तक पहुँचता है और धोबी भी सिर्फ आपके ही कपड़ों को स्त्री नही करता।अतः आवश्यकता है कि हम इन कार्यों से बच कर रहे,हो सके तो पेपर ऑनलाइन ही पढ़ लिया करे या घर पर पढ़ने के बाद हाथों को अच्छी प्रकार साबुन से धुल ले और कपड़े इत्यादि घर पर ही धुले और स्त्री करें।
आज कुछ मोहल्लों, कालोनियों,ग्रामसभा में लोग दोपहर और सायं मात्र तफरी और मेल मुलाकात के लिए निकल जा रहे हैं, उन्हें भी इससे बचने की जरूरत है नही तो वो खुद मुसीबत में पड़ेंगे और अपने परिवार को भी मुसीबत में डाल देंगे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन कहती हैं कि कोरोना के अधिकांश मामलों में कोई पहचान नहीं मिलती अतः हम सभी को और भी संयमित होना पड़ेगा अन्यथा- "आप डुबन्ते बामना ले डूबे जजमान।"