Skip to main content

संगिनी सरोज संग 23 आशा कार्यकर्ताओं ने सघन क्षेत्र को नहीं बनने दिया हॉट स्‍पॉट

संगिनी सरोज संग 23 आशा कार्यकर्ताओं ने सघन क्षेत्र को नहीं बनने दिया हॉट स्‍पॉट

-    कोरोना जागरुकता और निगरानी में लगी हैं खलीलाबाद और गिरधरपुर क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता
-    अपने कार्यक्षेत्र में करती रहीं निगरानी, वाट्सअप ग्रुप के जरिए भी रहीं एक दूसरे के सम्‍पर्क में

*संतकबीरनगर, 31 मई 2020।*

आशा संगिनी सरोज यादव के मोबाइल पर एक आशा कार्यकर्ता का फोन आया – ‘‘दीदी हमारे गांव में एक आदमी मुम्‍बई से आया हुआ है, उसके घर के लोग उसको छिपा रहे हैं। रात में धीरे से आया है। पूछने पर लोग झगड़ा करने पर उतारु हैं। उसकी जांच भी नहीं हुई है। क्‍या करें...। ’’ आशा संगिनी सरोज यादव जबाब देती हैं कि परेशान होने की जरुरत नहीं है, उनके परिवार को अच्‍छी तरह से समझाओ की जांच करवा लें, साथ ही उनको होम कोरंटाइन करवा दो। इसके बाद आशा उक्‍त व्‍यक्ति के घर जाकर उनको प्रधान के सहयोग से समझाती हैं, नतीजा होता है कि आए हुए व्‍यक्ति की जांच भी होती है और वह व्‍यक्ति होम क्‍वारंटाइन भी हो जाता है।

हम बात कर रहे हैं खलीलाबाद ब्‍लाक के खलीलाबाद मुख्‍य और गिरधरपुर स्‍वास्‍थ्‍य उपकेन्‍द्र इकाई के 23 गांवों की, जिनमें कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को संगठित करके बेहतर समन्‍वय से आशा संगिनी सरोज यादव ने अपने पूरे क्षेत्र को हॉट स्‍पॉट बनने से बचाया। यह क्षेत्र सघन बस्‍ती वाला क्षेत्र है तथा इसके बगल में ही कोरोना हॉट स्‍पॉट मगहर भी मौजूद है। लेकिन इस क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने जिस समन्‍वय से काम किया वह एक मिशाल है। आशा संगिनी सरोज यादव ने अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी आशा कार्यकर्ताओं का एक वाट्सअप ग्रुप भी बनाया है। इस ग्रुप पर सभी अपने अपने संदेश सुबह से ही भेजना शुरु कर देती हैं। गांव में कौन नया आया, किसको बुखार हुआ है, कौन सा प्रवासी होम क्‍वारंटाइन का पालन नहीं कर रहा है, किसकी जांच हुई है, किसकी जांच नहीं हुई है। यह सारी बातें ग्रुप में आती हैं। इन सारी सूचनाओं को एकत्र करके खलीलाबाद ब्‍लाक के बीसीपीएम के पास भेजा जाता है। वह सारी सूचनाओं को एप में फीड करके जहां जरुरत होती है वहां पर टीमों को भेजते हैं। कोविड की शुरुआत से ही आशा कार्यकर्ताओं का यह ग्रुप सक्रिय हो गया था। सघन आबादी और अधिकतर प्रवासी होने के बावजूद अभी तक इस क्षेत्र में कोई हॉट स्‍पॉट नहीं बना है, जबकि अगल बगल मगहर और कोनी जैसे हॉट स्‍पॉट मौजूद हैं। खलीलाबाद ब्‍लाक क्षेत्र के प्रभारी चिकित्‍सा अधीक्षक डॉ वी पी पाण्‍डेय कहते हैं कि इन आशा कार्यकर्ताओं ने कोविड – 19 के दौरान कार्यकुशलता का बेहतर उदाहरण प्रस्‍तुत किया है। समय समय पर मांगी गई आवश्‍यक सूचनाओं को देने में कभी लापरवाही नहीं की है।  

*हाईवे पर जाने से रोकती थीं लोगों को*

इस सघन क्षेत्र की भौगोलि‍क स्थिति यह है कि 5 किलोमीटर का एरिया हाईवे व 7 किलोमीटर का एरिया स्‍टेट हाईवे पर स्थित है। इस क्षेत्र में भारी संख्‍या में प्रवासी मजदूर पैदल, साइकिल व अन्‍य वाहनों से जा रहे थे। आशा कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र के लोगों को इस दौरान हाईवे व स्‍टेट हाईवे से दूर रहने के लिए बार बार प्रेरित किया। रास्‍ते में लंगर चलाने वालों को भी फिजिकल डिस्‍टेंसिंग बनाए रखने की सलाह निरन्‍तर देती रहीं। 

*दोनों सेण्‍टरों में शामिल हैं ये गांव*

इन दोनो सेण्‍टरों में गिरधरपुर, दुबौली, धरैची, ऐचाकाट, उमरीखुर्द, नैनीडीहा, पायलपार, चकदही, नहसापार, सहसरांव माफी, महास्‍थान, डीघा, कटबन्‍ध, नेहिया, मोहिउद्दीनपुर, कसैला गांव शामिल हैं। यह बहुत ही सघन आबादी वाला क्षेत्र हैं तथा खलीलाबाद जिला मुख्‍यालय के आसपास हैं और प्रवासियों से भरे पड़े हैं।

*इन आशा कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग*

इस क्षेत्र की जिन आशा कार्यकर्ताओं ने मिलजुलकर एक साथ कार्य किया उनमें जाहिदा, किरन, मीना, प्रियंका, प्रमिला, गुड्डी, सुभावती, उर्मिला, सुनीता, संयोगिता, गीता, इन्‍द्रावती, मीरा, अनीता, कंचन, सहोदरा, रीता, मीरा विन्‍दू , सुभद्रा के साथ ही अन्‍य शामिल रहीं और पूरे मनोयोग से कार्य करती रही।

*टीम भावना से किया गया काम – सरोज*

टीम का नेतृत्‍व करने वाली आशा संगिनी सरोज यादव का कहना है कि कोविड – 19 को लेकर खलीलाबाद मेन सेण्‍टर और गिरधरपुर उपकेन्‍द्र की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने टीम भावना के साथ काम किया। एक दूसरे से सारी बातों को साझा किया। एक दूसरे को नीचा दिखाने की इच्‍छा नहीं रही। आशा बहनों को हम निरन्‍तर प्रोत्‍साहित करते रहे कि किसी भी दशा में हमारा कोई भी गांव हॉट स्‍पॉट नहीं बनना चाहिए। मेहनत से काम किया और उसका परिणाम भी मिला। आगे भी हम कोई हॉट स्‍पॉट नहीं बनने देंगे।

 

चित्र परिचय –

*सरोज यादव, आशा संगिनी*

*आशा कार्यकर्ता से होम कोरंटाइन की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी*

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...