Skip to main content

होम कोरण्‍टाइन की सलाह के साथ 10 कोरोना विजेताओं की अस्पताल से छुट्टी

होम कोरण्‍टाइन की सलाह के साथ 10 कोरोना विजेताओं की अस्पताल से छुट्टी

-    रोग प्रतिरोधक शक्ति बढाने वाले पदार्थों के सेवन की भी सलाह
-    कोरोना विजेताओं को दिया गया मिष्‍ठान, जंक फूड न लेने की हिदायत  
-    स्‍वस्‍थ होकर जाने वालों ने चिकित्‍सकों के प्रति धन्‍यवाद ज्ञापित किया

*संतकबीरनगर,
कोरोना को मात देने वाले 10 कोरोना विजेताओं को जिले के कोविड एल – वन हॉस्पिटल के चिकित्‍सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने पूरे सम्‍मान के साथ विदाई दी। उन्‍हें सात  दिन होम कोरण्‍टाइन व इम्‍यूनिटी बूस्टिंग ( रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने  ) की भी सलाह दी गई। साथ ही अपील की गयी कि लोग कोरोना विजेताओं के साथ बेहतर व्‍यवहार करें। वहीं स्‍वस्‍थ होने वाले मरीजों ने चिकित्‍सकों के प्रति आभार  जताया।

एसीएमओ आरसीएच डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले के कोविड एल – वन हास्पिटल से गुरुवार को 10 मरीजों के कोरोना मुक्‍त होने पर विदाई दी गई। कोविड एल – वन हास्पिटल के प्रभारी डॉ वी पी पाण्‍डेय के नेतृत्‍व में कोरोना से ठीक होने वाले 10 विजेताओं को मिष्‍ठान के साथ ही इम्‍यूनिटी बूस्टिंग की सलाह के साथ विदाई दी गई। वहां से उनको बस के जरिए विभिन्‍न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इन मरीजों में 8 संतकबीरनगर जनपद के थे जबकि 2 सिद्धार्थनगर जनपद के थे। अभी तक जिले से कुल 64 कोरोना विजेताओं को  विदाई दी गई है, जिनमें से 10 सिद्धार्थनगर जनपद के निवासी हैं। इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, फार्मासिस्‍ट सत्‍यव्रत तिवारी , स्‍टाफ नर्स नीलम राय व जूही पाण्‍डेय मौजूद रहे। इन मरीजों ने भी चिकित्‍सकों व अन्य कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने उनको स्वस्थ बनाने के लिए लगातार उचित देखभाल की और  निरन्‍तर उत्‍साहवर्धन किया |।

*कोरोना विजेताओं को यह दी गई सलाह*

घर जाने के बाद सात दिनों तक खुद होम कोरंटाइन में रहें।

कोई भी परेशानी होने पर दिए गए नम्‍बरों पर तुरन्‍त सम्‍पर्क करें।

हमेशा मॉस्‍क लगाकर रखें तथा परिवार के सदस्‍यों को भी सलाह दें।

अपने हाथों को धोते रहें तथा सेनेटाइज भी करें, बार बार मुंह को न छुएं ।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले भोज्‍य पदाथों का सेवन करें, जंक फूड न खाएं।

*इन भोज्‍य पदार्थों से बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता*

एसीएमओ आरसीएच डॉ मोहन झा ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए टमाटर, मौसमी  सब्जियां, नीबू पानी, संतरा, पूरी तरह से प्राकृतिक सब्‍जी व फल आदि का सेवन करें। दाल व अन्‍य अनाजों का  पर्याप्‍त मात्रा में सेवन करें। जंक फूड तथा मैदे से बने सामानों को न खाएं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है।

 

फोटो परिचय –

*कोरोना विजेताओं को विदाई देते हुए कोविड एल – 1 हास्पिटल के प्रभारी व अन्‍य स्‍टाफ*

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...