कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय द्वारा 28 जून को आयोजित होगा भगवान चित्रगुप्त महाआरती
बस्ती:- 28 जून को आयोजित होगा भगवान चित्रगुत्त महाआरती
यह कार्यक्रम कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय की बस्ती टीम के नेतृत्व में किया जाएगा।
आपको बताते चले कि पिछले कई माह से भगवान चित्रगुत्त की महाआरती माह के चौथे रविवार को आयोजित होती है ।
परन्तु इस बीच लाकडाउन की वजह से पिछले 3 माह से यह महाआरती का कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया था।
उत्तर प्रदेस सरकार द्वारा मंदिरों के पट खोले जाने के बाद यह पहले माह जून का चौथा रविवार है ।
संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार इस बार महाआरती में वाहिनि प्रमुख आदरणीय पंकज भैया के शामिल होने की सम्भावना है।
दूरभाष पर वाहिनी प्रमुख पंकज भैया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त महाआरती के कार्यक्रम में उनके शामिल होने की प्रबल संभावना है , साथ ही उन्होंने भगवान चित्रगुप्त महाआरती में सभी सनातन हिन्दू जन से अनुरोध किया कि सोशल डिस्टेंस कायम रखते हुए उपस्तिथि हो ।
___________________________