Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2023

जल जागरूकता रैली व हैंड वाश कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जल जागरूकता रैली, व हैंड वाश कार्यक्रम  का हुआ आयोजन बस्ती  ( अनिल श्रीवास्तव की रिपोर्ट ) आई.एस.ए.- एम.एन पब्लिक एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटि, संतकबीर नगर द्वारा श्री दीपांशु चंद्रा  आई.एस.ए. जिला समनव्यक- जल जीवन मिशन, बस्ती के कुशल नेतृत्व  एवं माननीय मनोज पांडेय जी ग्राम प्रधान, इब्राहिम चक उर्फ शेखपुर, विकाश खण्ड- रामनगर, की अध्यक्षता में जल जागरुकता रैली एवं हैण्ड वास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जल जगरुकता रैली को संबोधित करते हुए श्री दीपांशु चंद्रा द्वारा स्कूल के बच्चों को जल के महत्व के बारे जागरूक करते हुए अवगत कराया गया कि जल का हमारे जीवन में क्या महत्व है इससे हम वाकिफ तो हैं लेकिन उसके संरक्षण को लेकर आज भी जागरूक नहीं हैं,   मानव स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा उत्पादन और कृषि जैसे कई चीज़ों के लिए पानी जरूरी है। जल एक सीमित संसाधन है और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इसका सही से उपयोग और जिम्मेदारी से प्रबंधन किया जाए। आज बढ़ती जनसंख्या और जागरूकता की कमी की वजह से देश और दुनिया के कई हिस्सों में पानी की कमी होती जा रही है। लोगों को दैनिक आ...

दस साल से लंबित मुक़दमे में हाई कोर्ट इलाहाबाद ने दिए मध्यस्तथा से मामले को सुलझाने के आदेश

दस साल से लंबित मुक़दमे में हाई कोर्ट इलाहाबाद ने दिए मध्यस्तथा से मामले को सुलझाने के आदेश  सन्त कबीर नगर जनपद सन्त कबीर नगर के एक ठेकेदार और मजदूर के मध्य पैसों को लेकर 2010 से चल रहे विवाद मे माननीय उच्च न्यायालय ने आज मामले को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का आदेश दिया है, महेश कुमार शुक्ल बनाम उत्तर प्रदेश सरकार  व अन्य के मामले मे सुनवाई करते हुवे माननीय न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव  ने ये आदेश पारित किया है. प्रतिवादी के अधिवक्ता प्रिंस कुमार श्रीवास्तव ने न्यायालय में वादी के बातों का खण्डन करते हुवे कहा की वादी ने राम नरायन सिंह को लेबर के रूप मे वर्ष 2007 मे नौकरी पर रखा और कुछ महीने बाद तीन लाख रुपया ठेकेदारी मे लगाने के लिए उसके बाद न तो पैसा वापस किया और न वेतन ही दिया जिसके बाद न्यायालय ने पक्षकारों को माननीय उच्च न्यायालय मे स्थित मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से सुलह करके मामले को खत्म करने का आदेश दिया और वादी को आदेश दिया की वो प्रतिवादी को खर्च के रूप मे 25000 रुपया का भुगतान करें