जल जागरूकता रैली, व हैंड वाश कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बस्ती ( अनिल श्रीवास्तव की रिपोर्ट ) आई.एस.ए.- एम.एन पब्लिक एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटि, संतकबीर नगर द्वारा श्री दीपांशु चंद्रा आई.एस.ए. जिला समनव्यक- जल जीवन मिशन, बस्ती के कुशल नेतृत्व एवं माननीय मनोज पांडेय जी ग्राम प्रधान, इब्राहिम चक उर्फ शेखपुर, विकाश खण्ड- रामनगर, की अध्यक्षता में जल जागरुकता रैली एवं हैण्ड वास कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जल जगरुकता रैली को संबोधित करते हुए श्री दीपांशु चंद्रा द्वारा
स्कूल के बच्चों को जल के महत्व के बारे जागरूक करते हुए अवगत कराया गया कि जल का हमारे जीवन में क्या महत्व है इससे हम वाकिफ तो हैं लेकिन उसके संरक्षण को लेकर आज भी जागरूक नहीं हैं,
मानव स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा उत्पादन और कृषि जैसे कई चीज़ों के लिए पानी जरूरी है। जल एक सीमित संसाधन है और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इसका सही से उपयोग और जिम्मेदारी से प्रबंधन किया जाए। आज बढ़ती जनसंख्या और जागरूकता की कमी की वजह से देश और दुनिया के कई हिस्सों में पानी की कमी होती जा रही है। लोगों को दैनिक आवश्यकताओं के साथ ही पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा इसलिए जल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना और ज्यादा जरूरी हो गया है। पानी का सोच समझकर इस्तेमाल करना, पानी की बर्बादी न करना यह हर एक विश्व के हर एक व्यक्ति का कर्त्तव्य है।
इसी क्रम में श्री मनोज पांडेय(ग्राम प्रधान) जी ने छात्रों को बताया कि पानी के बिना यह दुनिया मानव जाति को टिकने के लिए असंभव बना देगी। सभी जानवरों और पौधों के लिए भी यही कहा जा सकता है। इसी लिए कहा गया है कि जल ही जीवन है जल के विना जीवन सम्भव नहीं है,
इसी क्रम में श्री संदीप शर्मा टीम लीडर द्वारा ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पर जल जगरुकता कक्षा का आयोजन किया गया, संदीप शर्मा द्वारा छात्रों को जल का जीवन में महत्व बताते हुए गिरते जल स्तर की पर चर्चा करते हुए जल के अनावश्यक उपयोग बन्द करने और प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण और संतुलन बहाल करने के लिए काम करने का आह्वाहन किया गया। साथ ही हैण्ड वास का अभ्यास भी कराया गया |
श्री उमेशचन्द्र प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में कार्यक्रम आयोजन हेतु आई.एस.ए. -एम. एन पब्लिक एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटि, संतकबीर नगर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा नियमित विद्यालय में छात्रों को सँक्रमण नियंत्ररण एवं जल संरक्षण हेतु जगरुक करने हेतु सराहना किया |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वयंवर चौधरी, तेजेंद्र प्रताप भारती, शैलेश कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहें|
---------------------------------------------------------------