सवामनी हवनोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सैलाब *ध्वज यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल* *ध्वज यात्रा पर श्रध्दालुओं ने किया पुष्प वर्षा, जगह जगह हुआ स्वागत* नोट---फोटो सहित खबर खलीलाबाद शहर में स्थित हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट द्वारा सवामनी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम से पूर्व शहर में एक ध्वज यात्रा निकाली गई, इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल हुए। ध्वज यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा हर वर्ष की तरह इस चतुर्थ वर्ष भी सवामनी व हवनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) के सानिध्य में सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर खलीलाबाद शहर होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंची। सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनु...