ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल
27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम
संतकबीर नगर:
खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
"यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें।
इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।" शाम पांच बजे से आरती के बाद महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के तैयारी हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद चल रही है।
गुरुवार को आयोजित बैठक में दुधनाथ विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा, सत्येंद्र मिश्र, गुरुदीप सिंह, विवेक वर्मा गोलू,मनमोहन सिंह गेरेटी, सुरेंद्र पांडेय, अनूप राय,सत्यव्रत, सूरज, बंटी, सुधीर श्रीवास्तव, जसबीर सिंह काजू, राजन जायसवाल, जुग्गी लाल, विरेन गुप्ता, राहुल पाल मौजूद रहे।
----------------
बाइक रैली निकाल कर आज होगा स्वागत
संत कबीर नगर:
शनिवार को आयोजित होने वाले सवामनी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम में आ रहे पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) का स्वागत शुक्रवार को सुबह नौ बजे खलीलाबाद सरैया बाइपास पर किया जाएगा। इसके लिये खलीलाबाद शहर में जगह जगह स्वागत भी होगा। पंडित अनूप शर्मा द्वारा कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया जाएगा ।