Skip to main content

सवामनी हवनोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

सवामनी हवनोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सैलाब
*ध्वज यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल*

*ध्वज यात्रा पर श्रध्दालुओं ने किया पुष्प वर्षा, जगह जगह हुआ स्वागत*

नोट---फोटो सहित खबर 

खलीलाबाद शहर में स्थित हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट द्वारा सवामनी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम से पूर्व  शहर में एक ध्वज यात्रा निकाली गई, इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल हुए। ध्वज यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा हर वर्ष की तरह इस  चतुर्थ वर्ष भी सवामनी व हवनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) के सानिध्य में सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर खलीलाबाद शहर होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंची।
 सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुआ। मुख्य गेट पर प्रवेश करते ही हनुमान जी के दरबार में पहले अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए हाजिरी लगाई।
आकर्षक ढंग से सजे बाला जी दरबार में कष्ट निवारण और मनोकामना की पूर्ति के लिए श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगायी। यहा उपस्थित लोगों ने बाहरी बाधाओं से मुक्ति के लिये दरखास लगाने के साथ ही प्रभु के चरणों अर्जी लगाया। यहां बालाजी के सजाए गए दरबार में हाजिरी लगाने बड़ी संख्या में बस्ती, संतकबीरनगर,  सिद्धार्थनगर, महराजगंज, आंबेडकर नगर के साथ ही आसपास के जिलों के श्रद्धालु पहुंचे। 
 गायक पंकज निगम द्वारा दूसरी तरफ एक पर एक बालाजी की शान में भजनों की प्रस्तुति होती रही।कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति के बीच जयकारे लगते रहे।
शाम पांच बजे से आरती के बाद महाप्रसाद वितरण किया गया।  कार्यक्रम में दुधनाथ विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा, सत्येंद्र मिश्र, गुरुदीप सिंह, विवेक वर्मा गोलू, मनमोहन सिंह ग्रेटी,  सुरेंद्र पांडेय, अनूप राय,सत्यव्रत,  सूरज, बंटी, सुधीर श्रीवास्तव,  जसबीर सिंह काजू, राजन जायसवाल, जुग्गी लाल, विरेन गुप्ता, राहुल पाल मौजूद रहे। 
----------------

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...