Skip to main content

कोरोना से डरें नहीं, मास्‍क के पीछे भी न भागे, निगरानी के लिए 13 टीमें गठित*

*कोरोना से डरें नहीं, मास्‍क के पीछे भी न भागे, निगरानी के लिए 13 टीमें गठित*

-    चिकित्‍सकों ने स्‍वच्‍छता तथा सतर्कता का दिया सुझाव, विदेश से आने वालों की दें सूचना
-    कहीं से भी आएं तो हाथ 5 बार जरुर धोएं, बेवजह आंख और मुंह पर हाथ न ले जाएं
*संतकबीरनगर, 6 मार्च 2020,*

नेवल कोरोना वायरस को लेकर भय का वातावरण न बनाएं, न ही मास्‍क के पीछे भागें। कोरोना की निगरानी के लिए 13 टीमों का गठन कर दिया गया है। चारो तरफ सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। पूरी तरह से स्‍वच्‍छता बनाए रखें साथ ही विदेश से आने वाले व्‍यक्तियों के बारे में सूचना जरुर दें। कहीं से भी आएं तो अपने हाथों को साबुन से कम से कम 5 बार जरुर धोएं, बेवजह आंख, मुंह और नाक पर हाथों को न ले जाएं। आप पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे।

जनपदवासियों को यह भरोसा दिलाया है सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह ने। उन्‍होने बताया कि कोरोना को लेकर बेवजह दुष्‍प्रचार न करें। विदेश से आने वालों की हर जगह जांच की जा रही है। यह भी निर्देश है कि प्राइवेट अस्पतालों से बात करके उनके मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की सूची बनाए। स्थानीय स्तर पर लोगों में हाथ धोने के संदेश को फैलाया जाए, जहां मिड डे मील बांटा जा रहा है वहाँ भी बच्चों को हाथ धोने के बारें में बताया जाए, जिससे कि यह संदेश घर घर तक जाए।

सर्विलेंस अधिकारी डॉ॰ ए के सिन्‍हा ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला अस्पताल में दस बेड आरक्षित कर विशेष वार्ड बना दिया गया है। विदेश से लौटे जिले के नागरिकों की लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल जिले में एक भी रोगी नही है।

एपीडेमियोंलाजिस्ट डॉ मुबारक अली ने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण-विदेश से लौटने के बाद यदि किसी व्यक्ति को अचानक बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी है तो उसे तत्काल जांच करानी चाहिए। इस रोग के लिए हेल्पलाइन नंबर-18001805145 (टोल फ्री) है, साथ ही जिले के संक्रामक रोग नियन्‍त्रण कण्‍ट्रोल रुम के मोबाइल नं 9415173404 पर संपर्क करें।

 

*कोरोना से कैसे बचें?*

1.  हाथ को बार-बार साबुन और पानी से धोएं
2. सैनिटाइजर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें
3. एक बार इस्तेमाल टिशूज़ को दोबारा इस्तेमाल ना करें
4. खांसते और छींकते वक्त टिशू का इस्तेमाल करें
5. टिशू ना होने पर खांसते वक्त बाजू का इस्तेमाल करें
6. सामने की ओर मुंह करके ना छींके और ना हीं खांसे
7. बिना हाथ धोए अपनी आंख, नाक और मुंह को ना छुएं
8. जो बीमार हो उनके सम्पर्क से बचने की कोशिश करें
9. लोगों से दूरी बनाएं और हाथ मिलाने से बचें
10. बुखार और खांसी होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें

*इन 13 टीमों का हुआ है गठन*

सीएमओ ने बताया कि 13 टीमों का गठन किया गया है। इसमें चिकित्‍सकों की स्‍टेयरिंग कमेटी, काल सेण्‍टर मैनेजमेण्‍ट के लिए 4 लोगों की कमेटी, एचआर मैनेजमेण्‍ट के लिए 3 चिकित्‍सक, दो सर्विलांस टीमों में कुल 8 चिकित्‍सक, ट्रेनिंग और डाक्‍यूमेण्‍टेशन टीम में 5 चिकित्‍सक, इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर मैनेजमेण्‍ट ( आइसोलेशन वार्ड एण्‍ड फेसिलिटीज) में 4 चिकित्‍सक, मैटेरियल मैनेजमेण्‍ट टीम में 4 चिकित्‍सक, मीडिया मैनेजमेण्‍ट टीम में 3 चिकित्‍सक, प्राइवेट हास्पिटल के सर्विलांस के लिए बनी कमेटी में 6 चिकित्‍सक, ट्रांसपोर्टेशन और कोआर्डिनेशन टीम में 5 चिकित्‍सक, अर्न्‍तविभागीय समन्‍वय समिति में 4 चिकित्‍सक के साथ ही मनोवैज्ञानिक सपोर्ट के लिए 3 मनोवै‍ज्ञानिक रखे गए हैं। इस प्रकार 13 टीमों में कुल 51 चिकित्‍सक व स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी शामिल हैं।

 


Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...