Skip to main content
*संक्रामक रोगों पर सीधा वार करने के लिए शुरु हुआ संचारी रोग नियन्‍त्रण अभियान*

-    संचारी रोगों पर नियन्‍त्रण तभी संभव जब रहेगी साफ सफाई – जय चौबे
-    जेई और एईएस से बचाने के लिए साथ आगे आएं सभी – रवीश गुप्‍त 

*संतकबीरनगर, 1 मार्च 2020,*

संक्रामक रोगों के साथ ही जेई और एईएस पर सीधा वार करने के लिए संचारी रोग नियन्‍त्रण अभियान का शुभारंभ रविवार को मगहर में स्थित नगर पंचायत कार्यालय से हुआ। इस दोरान मुख्‍य अतिथि के रुप में उपस्थित सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे तथा जिलाधिकारी रवीश गुप्‍त ने हरी झण्‍डी दिखाकर लोगेां को जागरुक करने के लिए प्रचार वाहनों को रवाना किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्‍बोधित करते हुए खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने कहा कि संचारी रोगों पर नियन्‍त्रण तभी संभव होगा जब सभी साफ सफाई के साथ रहें। जहां पर गन्‍दगी होगा, वहीं पर मच्‍छर पैदा होंगे और संक्रामक रोगों के वाहक बनेंगे। इसलिए जरुरी है कि हम अपने आसपास सफाई तो रखें ही दूसरों को भी सफाई के लिए प्रेरित करें। जेई ओर एईएस के खात्‍में को लेकर यह अभियान तीसरी बार चलाया जा रहा है। इस अभियान की ही देन है कि जिले में आज जेई व एईएस के मरीजों की संख्‍या में आशातीत कमी आई है। पूरे जनपद में जेई से केवल 1 मौत हुई है, वह भी बाहर हुई है।

इस दौरान जिलाधिकारी रवीश गुप्‍त ने कहा कि इस अभियान में कुल 10 विभाग एक साथ काम कर रहे हैं। खासकर पंचायती राज विभाग की इस अभियान में भूमिका काफी महत्‍वपूर्ण है। वह क्षेत्र में साफ सफाई के लिए आवश्‍यक कदम उठाए, ताकि यह अभियान अपने उद्देश्‍यों में पूरी तरह से सफल हो। जिन लोगों की जो भी जिम्‍मेदारी अभियान में है वह अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन करें। प्रदेश सरकार के इस अभियान के चलते जेई व एईएस के साथ ही संक्रामक रोगों में भी कमी आई है। इस दौरान सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के जिस कर्मी की जो भी जिम्‍मेदारी है उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी से करे। 31 मार्च तक संचारी रोग नियन्‍त्रण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 16 मार्च से 31 मार्च तक दस्‍तक अभियान चलाया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि मच्‍छरों के रहने के स्‍थानों पर तथा नालियों में एण्‍टी लार्वल फागिंग के साथ ही अन्‍य उपाय किए जाएंगे, ताकि मच्‍छरों से बचा जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस रहमान ने कहा कि जिन बच्‍चों को इंसेफेलाइटिस के टीके नहीं लगे हैं वे भी अभियान के दौरान इंसेफेलाइटिस के टीके लगवा लें। इस दौरान जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा के साथ ही एसीएमओ आरसीएच डॉ मोहन झा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एस डी ओझा, सीएचसी खलीलाबाद अधीक्षक व एसीएमओ वेक्‍टर बार्न डॉ वी पी पाण्‍डेय, सहायक मलेरिया अधिकारी सुनील चौधरी, एपीडेमियोलाजिस्‍ट डॉ मुबारक अली तथा अन्‍य लोग उपस्थित रहे।

*डीएम ने सभी को दिलाई दस्‍तक की शपथ*
इस दौरान जिलाधिकारी रवीश गुप्‍ता ने संचारी रोग नियन्‍त्रण अभियान व दस्‍तक की शपथ दिलाई। उन्‍होने लोगों को यह शपथ दिलाई कि वे संचारी रोगों के नियन्‍त्रण के प्रति प्रतिबद्ध हैं। दिमागी बुखार ( नवकी बीमारी ) से इस लड़ाई में हर संभव प्रयास किया जाएगा । हम खुले में ही शौच करेंगे तथा अपने व्‍यक्तिगत सफाई का जरुर ध्‍यान देंगे। यदि कोई बच्‍चा इस रोग से पीडि़त होगा तो हम तुरन्‍त ही उसे अस्‍पताल ले जाने के लिए प्रेरित करेंगे।

*चश्‍मे के लाभार्थी का इस तरह किया भौतिक सत्‍यापन*
जिलाधिकारी रवीश गुप्‍ता संचारी रोग अभियान के शुभारंभ के दौरान नगरीय क्षेत्र के स्‍वास्‍थ्‍य मेले में भी गए। वहां पर चश्‍मे के लाभार्थी को उनके हाथों से पावर का चश्‍मा दिलाया गया। उन्‍होने चश्‍मा तो पहना दिया, लेकिन उसके बाद वहीं पर रखे एक रजिस्‍टर को उसके सामने कर दिया, और पूछा कि बताओ यह क्‍या लिखा है। इसके बाद उसने बता दिया तो उससे और छोटा अक्षर दिखाकर भौतिक सत्‍यापन भी किया।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...