Skip to main content

------------

*पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरो पर, सैकड़ो बसपा, भाजपा व सपा के कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता!*

संतकबीरनगर-  (समीप श्रीवास्तव)
आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर द्वारा पूरे जिले में पंचायत चुनाव को देखते हुए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी के उत्तर-प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व संत कबीर नगर प्रभारी ई० क़ाज़ी इमरान लतीफ़ व् प्रदेश प्रवक्ता, उत्तरप्रदेश महिला शक्ति अध्यक्ष नीलम यादव की अध्यक्षता में ज़िलें के धनघटा, नाथनगर, मेंहदावल आदि जगहों के सपा, बसपा व् कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। जिसमे पूर्व विधानसभा प्रत्यासी धनघटा अयोध्या प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्र यादव, राघव सिंह, क़ाज़ी बिलाल, क़ाज़ी अयाज अहमद, दिग्विजय यादव, अजमत अली, मोहन जायसवाल, संदीप कुमार, संतोष यादव, घनश्याम, चंद्र प्रकाश यादव, बाबूराम, बबलू कुमार गौतम, अनिल कुमार, परसुराम यादव, संदीप चौधरी, ध्रुवचंद्र, रामचेत, सुनील कुमार चौधरी, ई० सुरेंद्र कुमार, डॉ० राम उजागिर यादव, सुनील गुप्ता, जाकिर अली के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने सदस्यता ली। इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ई0 क़ाज़ी इमरान लतीफ ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ने जा रही है, जिसके लिए 23 फरवरी से 22 मार्च तक उत्तर प्रदेश के हर ग्रामसभा में टीम का गठन करने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। संत कबीर नगर की सभी 794 ग्राम पंचायतों व् 1727 गाँवों में निगरानी समिति के सदस्यों क्रमशः आलोक श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी 'सूर्या', सुधीर सिंह, सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, आशीष कुमार गुप्ता, अमरपाल पांडेय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं क्रमशः अनुराग कुमार, आलोक बरनवाल, तीरथ अग्रहरि, सगीर अहमद, रमेश चंद्र यादव, अयोध्या प्रसाद, सुनील गुप्ता आदि लोगो को जिम्मेदारियों के तहत टीमें गठित करनी हैं। हर ग्राम पंचायत से 25 पदाधिकारियों की टीम तैयार करनी है जो अपने-अपने ग्राम पंचायतों में ग्राम-पंचायत क्लीनिक, स्कूल, बिजली-पानी, सड़क, खाद आदि समस्याओं पर कार्य करेगी तथा उन समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा।
इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश प्रवक्ता व् महिला शक्ति अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरे दम-खम के साथ पंचायत चुनावों में दावेदारी करने जा रही है, जिसका ऐलान 23 फरवरी 2020 को राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने लखनऊ रैली के दौरान करी थी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में 33% हिस्सेदारी महिलाओं की भी रहेगी, अतः संत कबीर नगर से यदि कोई महिला भी प्रधानी, जिलापंचायत, बी0डी०सी० सदस्य का चुनाव लड़ना चाहती है तो उनका आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत है।
इसी क्रम में ज़िलें के मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि अगले सदस्यता अभियान का कार्यक्रम 3 मार्च 2020 को सेमरियावां में होगा, जिन भी सम्मानित नगरवासी को आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेनी है, वो हेल्प लाइन नंबर 9415431348, 9918290560, 7007441202 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम उजागिर यादव, रमेश चंद्र यादव, जाकिर अली, सुनील गुप्ता, सुधीर सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अयोध्या प्रसाद, आशीष कुमार गुप्ता, आलोक बरनवाल, अनुराग कुमार, तीरथ अग्रहरि, अजमत अली, सूर्या त्रिपाठी, मनोज सिंह, सगीर अहमद इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...