चतुर्वेदी परिवार ने गरीब बच्चों के संग कुछ यूं मनाई होली जिसकी सभी कर रहे हैं तारीफ़
कहते हैं खुशियो पर सभी का हक होता है। खुशियां अमीरी गरीबी नहीं देखती हैं। कुछ लोग दूसरों को खुशियां देकर खुश होते हैं। कुछ इसी अंदाज में होली पर्व के दिन जिले के समाज सेवियों ने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे बच्चों के बीच होली की खुशियां मनाई। बच्चों को होली के उपहार दिए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे थे। इन समाजसेवियों में बच्चों ने अपनेपन का अहसास हुआ। ये वो बच्चे थे जो रंग अबीर गुलाल नही खरीद सकते थे, न ही महंगी पिचकारियां। ऐसे में इन समाज सेवियों ने उन्हें रंग अबीर गुलाल और पिचकारियां देकर न सिर्फ उन्हें खुशियां प्रदान की बल्कि स्वयं भी उनके साथ होली खेलकर उन्हें मिठाई खिलाकर अपनी होली भी मनाई।