Skip to main content

महिला दिवस को अनूठे अंदाज में मनेगा आरोग्य स्वास्थ्य मेला

महिला दिवस को अनूठे अंदाज में मनेगा आरोग्य स्वास्थ्य मेला

- आठमार्च को जन्म लेने वाली बेटियों और उनकी मां को मिलेगा उपहार
- वरिष्ठ एएनएम करेंगी मेले का उद्घाटन, पोषण युक्‍त आहार का भी होगा वितरण

*(विश्व महिला दिवस पर विशेष)*

*संतकबीरनगर  ।*

जिले के  स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों पर लगने वाला आरोग्‍य मेला इस बार अनूठे अंदाज में मनाया जाएगा। इसका उदघाटन कोई और नहीं बल्कि वरिष्‍ठ एएनएम के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान आठ मार्च को जन्‍म लेने वाली बेटियों और उनकी माताओं को उपहार भी प्रदान किया जाएगा।

सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह ने बताया कि जिले में कुल 22  प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रत्येक माह के रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला इस बार अनूठे अंदाज में मनाया जाएगा। इस रविवार को आठ मार्च है, और यह तारीख विश्व महिला दिवस के रूप में मनाई जाती है। यूं तो इन आरोग्य मेलों का उदघाटन जनप्रतिनिधियों से कराया जाता है। लेकिन इस बार ऐसा न करके इन मेलों का उदघाटन वहां पर मौजूद वरिष्ठ एएनएम से कराया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं इसखास मौके पर जन्म लेने वाली बेटियों को कपड़े और उनकी मां को पोषणयुक्त आहार उपहार में दिया जाएगा।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक विजय विश्वास पंत ने इस आशय का आदेश निर्गत किया है ।
 

*मेले में इस बार यह होगा खास* -

विश्व महिला दिवस जैसे विशिष्ट मौके पर होने वाले इस मेले को मातृशक्ति के सम्मान, महिला सशक्तीकरण, समानता और निजता के अधिकार को लेकर समर्पित किया गया है। मेले में महिलाओं विशेष रूप से किशोरियों को व्यक्तिगत साफ-सफाई, माहवारी स्वच्छता, पोषण में भेदभाव और निजता जैसे मुद्दों पर जानकारी दी जाएगी।आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्त्ता द्वारा स्टॉल लगाकर कैल्शियम और ऑयरन टेबलेट का मुफ्त वितरण किया जाएगा। साथ ही मेला स्थल पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीकारण, स्तनपान, परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव, पोषण की जानकारी दी जाएगी। कम्युनिटी हेल्थ आफिसर अथवा नर्स द्वारा मुख कैंसर, स्तन कैंसर, उच्च रक्तचाप, शुगर आदि के संभावित मरीजों की जांच भी की जाएगी।

*मेले में मिलने वाली सुविधाएं*

इन मेलों में ओपीडी के साथ ही ब्लड प्रेशर, मौसमी बुखार, टीबी, फाइलेरिया, दिमागी बुखार, मलेरिया, डेंगू की जांच के साथ ही उपचार की भी सुविधा है। इसके अलावा यहां पर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को आवश्यक टीके लगाए जाने की भी व्यवस्था है। मरीजों को संपूर्ण टीकाकरण की जानकारी भी दी जाती है। गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की भी जांच की जाती है, साथ ही संस्थागत प्रसव के लाभों की भी जानकारी दी जाती है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी दी जाती है, साथ ही पात्र लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड का भी वितरण किया जाता है। तंबाकू सेवन को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। मेले का शुभारंभ सुबह दस बजे से होगा, और दोपहर दो बजे तक चलेगा। मेले में स्वास्थ्य विभाग के अलावा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं भी दी जाएंगी।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...