Skip to main content

कोरोना से बचाव के लिए घर घर दस्‍तक देने निकली आशा-आंगनबाड़ी की टोलियां

कोरोना से बचाव के लिए घर घर दस्‍तक देने निकली आशा-आंगनबाड़ी की टोलियां

-    घर घर जाकर लोगों को दे रही हैं कोरोना से बचने की आवश्‍यक टिप्‍स
-    प्रक्रिया का कर रही हैं सार्वजनिक रुप से प्रदर्शन, लोग हो रहे जागरुक

संतकबीरनगर, (समीप श्रीवास्तव)

कोरोना वायरस के साथ ही संक्रामक रोगों से बचने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की टीम घर घर  दस्‍तक देने के लिए निकल पड़ी है। वे घर घर जाकर न सिर्फ कोरोना से बचने के लिए आवश्‍यक टिप्‍स दे रही हैं, बल्कि बचाव के प्रक्रिया का सार्वजनिक प्रदर्शन करके लोगों को जागरुक भी कर रही हैं। साथ ही साथ इंसेफेलाइटिस से बचाव की जानकारी भी साझा कर रही हैं। पहली बार दस्तक अभियान में इंसेफेलाइटिस के अलावा किसी अन्य बीमारी के प्रति प्रचार-प्रसार जोड़ा गया है। जिले में दस्तक अभियान के साथ-साथ विशेष संचारी रोग अभियान भी चल रहा है जिसमें 11 विभाग मिल कर बेक्टरबोर्न डिजीज के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही कर रहे हैं।

सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह के निर्देशन में जिले के सभी 9 ब्‍लाकों की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम दस्‍तक अभियान के तहत घर घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टिप्स देकर जागरूक कर रही हैं।  " कोरोना वायरस से न घबराएँ, खुद बचें और सबको बचाएँ " जैसे जागरुकता के नारों के साथ वे यह बता रही हैं कि कोरोना वायरस एक फ्लू जैसी बीमारी फैलाता है, जिसके लक्षण हैं बुखार, खाँसी और साँस लेने में तकलीफ है। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि संचारी रोगों के साथ ही कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए यह अभियान शुरु किया गया है। गृह भ्रमण के दौरान आशा ऐसे व्यक्तियों की सूचना तत्काल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दें, जिन्होंने पिछले 14 दिनों में विदेश यात्रा की हो। प्रभावित व्यक्ति को अगले 14 दिनों के लिए घर के सदस्यों एवं अन्य लोगों के साथ संपर्क सीमित करने और अलग कमरे में सोने की सलाह दें। गृह भ्रमण के दौरान समुदाय आधारित बैठक कर लोगों को क्या करें , क्या न करें के बारे में विस्तार से जानकारी दें। गिरधर पुर उपकेन्‍द्र के चकदही में आशा संगिनी सरोज यादव की अगुवाई में आशा कार्यकर्ता ललिता ने गांव के बच्‍चों और महिलाओं को जरुरत पड़ने पर मास्‍क किस तरह से पहनें, के बारे में बताया । वहीं देवरिया गंगा में आशा संगिनी ललिता व आशा कार्यकर्ता गीता ने भी गांव की महिलाओं को इसके लिए जागरुक किया। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए आवश्‍यक उपाय भी सुझाए गए ।

*कोरोना से बचाव के लिए क्या करें*

कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाथों को बार-बार साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोएं। खांसते और छींकते समय नाक और मुंह को टिश्‍यू पेपर या रूमाल से ढंकें। इस्तेमाल किए टिश्‍यू पेपर को कूड़ेदान में ही फेंकें। अगर खांसी या बुखार के लक्षण हो या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत नजदीक के सरकारी अस्पताल पर जाएं। खांसी बुखार या सांस लेने में दिक्कत होने पर और लक्षण समाप्त होने तक घर पर ही आराम करें। लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें।

*कोरोना से बचने के लिए क्या न करें*

कोरोना से बचने के लिए जरुरी एहतियात यह है कि सार्वजनिक और खुले स्थान पर न थूकें। बेवजह अपनी आंखें, नाक या मुँह न छुएं। छूने के बाद हमेशा हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। खांसी या बुखार के लक्षण होने पर या सांस लेने में तकलीफ होने पर सार्वजनिक स्थानों पर न जाएँ और लोगों से निकट संपर्क न करें तथा सीधे स्‍थानीय स्‍वास्‍थ्‍य इकाई पर जाएं।



Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...