संतकबीरनगर (समीप श्रीवास्तव) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सौजन्य से दिनांक 15 मार्च 2020 होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है कार्यक्रम स्थल जनपद मुख्यालय में स्थित उत्सव मैरिज हॉल जो कि गायत्री मंदिर के निकट स्थित है, कार्यक्रम की तैयारी पिछले 15 दिनों से जोरों शोरों से है जहां भोजन के मीनू से लेकर मेहमानों के स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है वहीं इस कार्यक्रम में जनपद के तमाम युवा कायस्थ एवं तमाम जिम्मेदार पदाधिकारी युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं पिछले 10 दिनों से लगातार आमंत्रण पत्र लोगों में वितरित किया जा रहा है अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर एन एन श्रीवास्तव बेचैन जोकि जानेमाने चिकित्सक और समाजसेवी हैं उन्होंने बताया होली प्रेम और सौहार्द का त्यौहार आपसी मिलन का त्यौहार है यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग गिले शिकवे भुला कर एक दूसरे को गले से लगा लेते है, और प्रेम में सराबोर हो जाते है इस त्यौहार का हर एक रंग हजारों खुशियों का रंग है इसी के मद्देनजर कायस्थ महासभा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया है जिसकी तैयारी पिछले 15 दिनों से हो रही है मिलन समारोह के माध्यम से कायस्थ एकजुट होंगे और एक दूसरे में निकटतम संबंध बनेंगे अतः मैं अनुरोध करता हूं जनपद के प्रत्येक कायस्थ वह इस कार्यक्रम में जरूर शामिल हो जहां तक हमारा प्रयास है जनपद में प्रत्येक कोने हर कायस्थ को में निमंत्रण पत्र दिया जा चुका है फिर भी अभी भूल गए कोई हो ऐसा जिसे निमंत्रण कार्ड नहीं मिला है वह भी इस कार्यक्रम में सपरिवार शरीक हो और इस कार्यक्रम को अपना कार्यक्रम समझे आप सभी को होली की शुभकामनाएं
राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...