सूर्या इंटरनेशनल ने फूलों की होली खेल कर मनाया इको फ्रेंडली होली, साथ ही कोरोना वायरस के लिए किया जागरूक
सूर्या इंटरनेशनल ने फूलों की होली खेल कर मनाया इको फ्रेंडली होली, साथ ही कोरोना वायरस के लिए किया जागरूक*
*संतकबीरनगर- संत कबीर नगर जिले के प्रतिष्ठित सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रबंध समिति के साथ फूलों की होली खेली वही एक दूसरे को होली की बधाई दी। आपको बता दें कि पूरा मामला संत कबीर नगर जिले के प्रतिष्ठित सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी का है जहा आज होली समारोह का आयोजन किया गया जहाँ स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओ ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी और लोगो ने फूलों को होली । वही इस होली में विशेष बात यह रही कि देश में कोरेना वायरस को देखते हुए रंग का प्रयोग ना करके फूलों की होली खेली गई और लोगों को रंग की होली ना खेलने की अपील की गई। सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंध निदेशक और युवा समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है इसे मिलजुल कर मनाएं और इस होली में रंगों का प्रयोग ना करे उन्होंने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और स्कूली छात्र छात्राओं को होली की बधाई दी।इस दौरान विद्यालय की सह प्रबंध निदेशिका श्री मति सविता चतुर्वेदी,प्रधानचार्य रविनेश श्रीवास्तव,चिंतामणि उपाध्याय, व्यवस्थापक बलराम यादव,शरद पाण्डेय,आशुतोष पाण्डेय,नाजिया,तपस्या रानी,सहित सभी शिक्षक और शिक्षाकाये मौजूद रही*।