युवा समाजसेवी राहुल यादव "बादल" ने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों को पिलाया स्वच्छ जल
संतकबीर नगर :-जनपद में जहां कोरोना वायरस की वजह से लाक डाउन किया गया है ऐसे में तमाम पुलिसकर्मी अपनी मुस्तैदी से कर रहे हैं l
, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को युवा समाजसेवी राहुल यादव उर्फ बादल ने पानी की बोतलें देकर उनकी प्यास बुझाई, आपको बताते चलें राहुल यादव पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव के नाती हैं वह युवा समाजसेवी हैं समय-समय पर वह अपनी सेवा भाव से जनपद में चर्चा में रहते हैं आज भी देखा गया कि राहुल यादव अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पानी की बोतलें देते नजर आए इस संबंध में राहुल यादव ने कहा जहां पूरा देश एक बड़ी आपदा से लड़ रहा है उसमें पुलिस कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान है जो 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात है और लोगों की सेवा कर रहे हैं ऐसे में हमारा फर्ज बनता है हम भी इनके लिए थोड़ा बहुत कुछ न कुछ करें इसलिए आज मैं अपनी टीम के साथ शहर में घूम रहा हूं और जहां भी मुझे पुलिसकर्मी मिल रहे हैं मैं उन्हें पानी की बोतल दे रहा हूं
इस कार्य में राहुल जी के साथ अरुण यादव इरफान खान विवेक सिंह जैसे युवा साथी भी नजर आए ।