*क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा लिया गया न्यायालय सुरक्षा का जायजा*
सन्तकबीरनगर:- माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद आनन्द कुमार पाण्डेय* द्वारा न्यायालय सुरक्षा का जायजा लिया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा न्यायालय परिसर व हवालात का निरीक्षण किया गया तथा न्यायालय सुरक्षा मे लगे कर्मचारियो को निर्देशित किया गया कि न्यायालय आने वाले वाहनो व व्यक्तियो पर सतर्क दृष्टि रखी जाये । क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा प्रभारी न्यायालय सुरक्षा उ0नि0 सुभाष चन्द्र श्रीवत्स व सुरक्षा मे लगे सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया ।