Skip to main content

कोरोना के संक्रमण को रोकने में मददगार है सेल्‍फ आइसोलेशन

कोरोना के संक्रमण को रोकने में मददगार है सेल्‍फ आइसोलेशन

-    जिसे भी शंका हो वह खुद को कर सकता है आइसोलेट

-    14 दिनों तक लोगों से न मिले, सीमित रखे आवागमन

*संतकबीरनगर, 

सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह ने कहा है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सेल्‍फ आइसोलेशन काफी मददगार साबित होगा। इसलिए जिसको भी आशंका हो वह खुद को आइसोलेट कर ले। इसके साथ ही अपना आवागमन 14 दिनों तक सीमित रखे। सेल्‍फ आइसोलेशन सबसे कारगर है। इस बीच यदि कोई परेशानी हो तो वह जिले में बने हुए किसी भी कण्‍ट्रोल रुम, जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नंबर या अपने गांव की सम्‍बन्धित आशा कार्यकर्ता के जरिए चिकित्‍साधिकारी को फोन कर दें। मौके पर टीम पहुंच जाएगी और जाकर केस हिस्‍ट्री लेने के साथ ही स्‍क्रीनिंग भी कर लेगी।

*क्‍या है सेल्‍फ आइसोलेशन*

सेल्‍फ आइसोलेशन वह प्रक्रिया है कि जिसमें व्‍यक्ति खुद को परिवार के लोगों से अलग कर लेता है। 14 दिनों तक किसी को भी अपने पास आने नहीं देता है। संक्रमण फैलने के लिए जिम्‍मेदार जो भी कारक हैं, उनसे वह परहेज करता है। जैसे परिवार के किसी व्‍यक्ति के साथ सोना, किसी को छूना, किसी के नजदीक जाकर कुछ बोलना, सार्वजनिक बाथरुम से अलग बाथरुम का इस्‍तेमाल करना आदि प्रकियाओं को फालो करता है तो वह सेल्‍फ आइसोलेशन होता है। अगर कोई व्‍यक्ति सेल्‍फ आइसोलेशन के नियमों का अनुपालन करता है तो यह बहुत ही कारगर होता है।

 

*सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों के मोबाइल नं*

डॉ वीपी पाण्‍डेय, प्रभारी सीएचसी खलीलाबाद – 9415283464

डॉ वी के सिंह, प्रभारी , सीएचसी हैसरबाजार – 9415847083

डॉ ए के चौधरी, प्रभारी, सीएचसी मेंहदावल – 9919455431

डॉ एस के सिंह, प्रभारी सीएचसी सांथा – 7081335513

डॉ जगदीश पटेल, प्रभारी सीएचसी सेमरियांवा- 9919704717

डॉ विमल द्विवेदी, प्रभारी सीएचसी नाथनगर – 9621323883

डॉ सियाराम यादव, प्रभारी पीएचसी बघौली – 9919696930

डॉ उमेश चन्‍द्रा , प्रभारी पीएचसी पौली – 8858038843

डॉ राजेश चौधरी, प्रभारी पीएचसी बेलहरकला- 9919254636

 

*जिला कण्‍ट्रोल रुम का नम्‍बर*

डॉ आलोक कुमार सिन्‍हा, प्रभारी कण्‍ट्रोल रुम – 9415173404

डॉ मुबारक अली , सह प्रभारी कण्‍ट्रोल रुम – 639203880

डॉ हरगोविन्‍द सिंह, सीएमओ – 8005192919

डॉ मोहन झा, एसीएमओ – 9450438024

डॉ वाईपी सिंह, मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक- 9452579595


*फोटो -  सेल्‍फ आइसोलेशन की प्रतीकात्‍मक फोटो*

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...