डॉ आनंद के अनुज बने समीक्षा अधिकारी
संत कबीर नगर :- जनपद के प्रसिद्ध डॉक्टर एवं आस्था डेंटल क्लीनिक के मालिक डॉक्टर आनंद सिंह के अनुज ने लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल की है।
अपनी क्लीनिक के माध्यम से लोगों का सेवा भाव के उद्देश्य से इलाज करने में समर्पित डॉ आनंद सिंह के भाई अनुराग सिंह को ने 2017 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में समीक्षा अधिकारी के रूप में उच्चतम स्थान प्राप्त किया है अनुराग सिंह के कामयाबी से जहां पूरा परिवार और जानने वाले गर्व महसूस कर रहे हैं वही अनुराग सिंह ने बताया यह सब परिवार माता पिता के आशीर्वाद का नतीजा है जो लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा को समीक्षा अधिकारी के रूप में मैंने सफलता प्राप्त की आपको बताते चलें कि डॉ आनंद सिंह जोकि आस्था डेंटल क्लीनिक संचालित करते हैं उनके परिवार में प्रतिभा की कमी नहीं है इससे पहले भी उनके परिवार में उनकी बहनों ने ऐसी परीक्षा में सफलताएं हासिल की हैं इस विषय पर जब रात आनंद से बात हुई उन्होंने कहा अपार हर्ष हो रहा है की अनुज ने परीक्षा में परिवार का नाम रोशन किया है मैं शुभकामनाएं देता हूं की इस पद पर आसीन हो कर देश सेवा में अपना योगदान दे