संतकबीरनगर- ( समीप श्रीवास्तव) उमिला गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी समारोह में पहुंचे और उनके गले मिलकर होली की बधाई दी।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। होली मिलन समारोह कमें उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम एवं एवं भाईचारे का त्योहार है। इस त्योहार को भेदभाव भुलाकर आपस में गले मिलकर मनाएं एवं रंग गुलाल लगाकर खुशियां बांटे । उन्होंने समारोह में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं महिला दिवस पर बेटियों को पढ़ाने और समाज में आगे बढ़ाने का अपील करते हुए कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा देकर सम्मान करें ताकि समाज के साथ-साथ देश भी आगे बढ़े।कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख मुमताज अहमद, युवा समाजसेवी दानिश खान सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...