Skip to main content

स्‍वस्‍थ भारत के निर्माण के लिए सभी का सुपोषित होना आवश्‍यक – जिलाधिकारी

स्‍वस्‍थ भारत के निर्माण के लिए सभी का सुपोषित होना आवश्‍यक – जिलाधिकारी
,सन्तकबीरनगर 
-    किशोरियों के स्‍वास्‍थ्‍य जांच के साथ ही पोषण पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
-    आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर दिलाई गई पोषण की शपथ, विविध कार्यक्रम आयोजित
जिलाधिकारी रवीश गुप्‍त ने कहा कि स्‍वस्‍थ भारत के निर्माण के लिए यह आवश्‍यक है कि सभी लोग सुपोषित हों। जब तक जन जन सुपोषित नहीं होगा तब तक स्‍वस्‍थ भारत की संकल्‍पना को साकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए आवश्‍यक है कि बच्‍चों से लेकर बड़े सभी पोषक आहार लें। इसी अवधारणा को ध्‍यान में रखते हुए पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।

यह बातें उन्‍होने प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र चुरेब में पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्‍य अतिथि कहीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री विजय श्री के निर्देशन में पोषण पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्‍न आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर पोषण की गतिविधियों का आयोजन किया गया। चुरेब में उन्‍होने जिलाधिकारी का स्‍वागत किया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्‍होने बताया कि यह पखवाड़ा आगामी 22 मार्च तक चलेगा तथा पोषण की विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्‍वच्‍छ भारत प्रेरक साक्षी शुक्‍ला इस दौरान चुरेब स्थित केन्‍द्र पर व्‍यवस्‍था के समन्‍वय में लगी हुई थीं। उन्‍होने जिलाधिकारी को स्‍मृति स्‍वरुप इकोफ्रेण्‍डली पेपर की डायरी भी भेंट की। बघौली में पोषण स्‍टाल लगाकर किशोरियों के रक्‍त की जांच कराई गई। वहीं दूसरी तरफ हैसर, नाथनगर, सांथा, खलीलाबाद, सेमरियांवा, मेहदावल विकास क्षेत्रों में भी किशोरियों के स्‍वास्‍थ्‍य जांच के साथ ही अन्‍य गतिविधियां आयोजित की गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण की शपथ विभिन्‍न ब्‍लाक व नयाय पंचायत क्षेत्रों में हुई। साथ ही पोषक तत्‍वों के स्‍टाल लगाए गए। इसमे विविध वस्‍तुएं सजाई गईं जो पोषण के उद्देश्‍य से बेहतर साबित होती हैं। इस दौरान सीडीपीओ वीरेन्‍द्र तिवारी, अनुज के साथ ही मुख्‍य सेविका नीना श्रीवास्‍तव, उषा मगहिया, सरोज त्रिपाठी समेत विभिन्‍न आंगबाड़ी केन्‍द्रों की आंगनबाडी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।

*आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला सम्‍मान*

जिलाधिकारी ने चुरेब में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अच्‍छे कार्य के लिए सम्‍मानित भी किया। सम्‍मानित होने वालों में डड़वा फर्स्‍ट की द्रौपदी, डड़वा थर्ड की रेनू उपाध्‍याय, भाटपार सेकेण्‍ड की सुनीता शुक्‍ला को जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री विजय श्री की मौजूदगी में प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। इस दौरान पोषण सखी सीमा को भी बेहतर कार्य के लिए जिलाधिकारी ने सम्‍मानित किया।

*डीएम ने कराया अन्‍नप्राशन*

डीएम ने इस दौरान भाटपार निवासी 7 माह की जान्‍हवी पुत्री जितेन्‍द्र का अन्‍नप्राशन कराया। जबकि साल भर के हो चुके धैर्य शुक्‍ला पुत्र प्रमोद शुक्‍ला के जन्‍मदिन पर पोषक आहार से बनाया गया केक काटा। साथ ही भाटपार निवासी अजय कुमार की पत्‍नी माया के प्रथम बार गर्भवती होने पर उनकी गोदभराई की। उन्‍होने पोषक आहार से भरी डलिया भी माया को सौंपी।

*संतकबीरनगर जनपद में बच्‍चों की पोषण की स्थिति*

5 साल से कम उम्र बे बच्‍चे जो उम्र के हिसाब से लम्‍बाई कम होने से कुपोषित हैं - 49.8  ग्रामीण, टोटल 50.5 प्रतिशत

5 साल से कम उम्र के बचचे जो अति‍कुपोषित हैं - 10.7 ग्रामीण , 10.9 टोटल प्रतिशत

5 साल से कम उम्र के बचचे जो अतिगंभीर कुपोषित - 2.2 ग्रामीण, टोटल 2.5 प्रतिशत

5 साल से कम उम्र के बच्‍चे जो उम्र के हिसाब से वजन कम होने से कुपोषित हैं - 35.9 ग्रामीण, टोटल 36.5 प्रतिशत

*संतकबीरनगर जनपद में एनीमिया की स्थिति*

6 से 59 महीने के बच्‍चे जिनका हीमोग्‍लोबीन 11 से कम है – 70 प्रतिशत ग्रामीण , टोटल 69.1 प्रतिशत

महिलाएं 15 से 49 वर्ष की हैं और एनीमिक हैं – 50.8 प्रतिशत ग्रामीण , टोटल 50.9 प्रतिशत

गर्भवती महिलाएं 15 से 49 वर्ष की है और एनीमिक हैं – 49.4 प्रतिशत ग्रामीण, टोटल 50.1 प्रतिशत

सभी तरह की महिलाएं जो 15 से 49 वर्ष की है और एनीमिक हैं – 50.7 प्रतिशत ग्रामीण, टोटल 50.9 प्रतिशत  

पुरुष 15 से लेकर 49 वर्ष तक के जो एनीमिक हैं - 26.3 प्रतिशत ग्रामीण , टोटल 22.3 प्रतिशत

 


Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...