Skip to main content

कुशीनगर एक्‍सप्रेस को खलीलाबाद में दिया गया ब्रेक डाउन, यात्रियों की हुई थर्मल स्‍क्रीनिंग

कुशीनगर एक्‍सप्रेस को खलीलाबाद में दिया गया ब्रेक डाउन, यात्रियों की हुई थर्मल स्‍क्रीनिंग

-    सारे यात्रियों की थर्मल स्‍क्रीनिंग के बाद ही उनको भेजा गया गन्‍तव्‍य को

-    यात्रियों ने खुद पहुंचकर करवाई अपनी थर्मल स्‍क्रीनिंग, लगी रही लाइन

*संतकबीरनगर, 

मुम्‍बई से गोरखपुर आने वाली इस महीने की अन्तिम सवारी गाड़ी कुशीनगर एक्‍सप्रेस को खलीलाबाद में ही ब्रेक डाउन दे दिया गया। गोरखपुर में लाक डाउन के चलते ट्रेन में सवार यात्रियों को खलीलाबाद में ही उतार दिया गया। सारे यात्रियों की थर्मल स्‍क्रीनिंग के बाद ही उनको रेलवे स्‍टेशन से बाहर निकलने दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी रवीश गुप्‍त और सीएमओ डॉ हरगोविन्‍द सिंह मौके पर मौजूद रहे। वहां पर लोगों को कोराना से सतर्क रहने के लिए पम्‍पलेट भी बांटे। उन्‍हें यह भी समझाया गया कि वह घर जाने के बाद आगामी 14 दिनों तक लोगों से अलग रहेंगे।

जिले में मुम्‍बई से आने वाली कुशीनगर एक्‍सप्रेस सुबह 7.30 बजे के करीब ज्‍योंही गोरखपुर से 35 किलोमीटर पहले स्थित खलीलाबाद रेलवे स्‍टेशन पर पहुंची तो उसे वहीं पर रोक दिया गया। गोरखपुर जिले में लाकडाउन के चलते इस ट्रेन को वहां पर नहीं भेजा गया। ट्रेन डोमिनगढ़ रेलवे स्‍टेशन तक गई और फिर खलीलाबाद में आकर सेण्‍टर लाइन पर खड़ी कर दी गई। खलीलाबाद में ट्रेन रुकने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों की वहीं पर थर्मल स्‍कैनिंग कराई गई। लोगों को बताया गया कि अगर कहीं भी कोई दिक्‍कत हो तो वे तुरन्‍त ही कण्‍ट्रोल रुम के मोबाइल नम्‍बरों पर सम्‍पर्क करें। अपने घरों को जाएं तो वहां पर आवागमन को सीमित ही रखें। मुजफ्फरपुर तक जाने वाली बान्‍द्रा एक्‍सप्रेस दोपहर 12 बजे के करीब आई। उसे वहां से गोरखपुर होते हुए मुजफ्फरपुर के लिए रवाना कर दिया गया।

 

*लम्‍बी ट्रेन यात्राओं से आने वाले रखे एहतियात*

कोरोना को लेकर बनाई गई रैपिड रिस्‍पांस टीम के प्रभारी डॉ ए के सिन्‍हा बताते हैं कि मुम्‍बई और दिल्‍ली से पिछले एक सप्‍ताह के भीतर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एहतियात जरुरी है। यह यात्री अगर एहतियात बरतेंगे तो बड़े खतरे से खुद भी बच जाएंगे तथा परिवार के अन्‍य सदस्‍यों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। ट्रेनों के जरिए कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए ही ट्रेनों को ब्रेक डाउन कर दिया गया है। इसलिए वह आगे आने वाले 14 दिनो तक सतर्कता बरतें। कोई भी मानव कैरियर नहीं मिलता है तो यह कोरोना वायरस खुद ब खुद दम तोड़ देता है। इसलिए यह सतर्कता सभी के लिए बहुत ही आवश्‍यक है ।  


*फोटो परिचय -*

खलीलाबाद रेलवे स्‍टेशन पर यात्रियों की स्‍कैनिंग करते हुए चिकित्‍साधिकारीगण

खलीलाबाद में सेण्‍टर लाइन पर ब्रेक डाउन हुई कुशीनगर एक्‍सप्रेस

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...