सन्तकबीर नगर:- शहर के कोतवाली थाना के अंतर्गत आने वाले एग्रो कालोनी में एक घर मे चोरी हो गयी । और नगदी व गहने चोर लेकर चंपत हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार एग्रो कालोनी कैलाश नगर में रहने वाले धर्मपाल मिश्र ने कोतवाली में सूचना दी कि दिनांक 21 को वो परिवार समेत अपने गाँव चले गए थे , आज 23 को जब वापस आये तो घर का ताला टूटा हुआ मिला , अंदर जाकर देखा तो पता चला कि घर मे रखे 30 हज़ार नगर व मंगल सूत्र गायब हैं, आपको बताते चले कि दिनांक 22 को जनता कर्फ्यू था लोग अपने घरों में थे इस लिए ये मोहल्ला काफी सुनासाना था , सम्भवतः इसी का लाभ चोर को मिला होगा, इसके साथ ही कोतवाली पुलिस की रात्रि गस्त की भी पोल खुल गयी क्यो की यह मोहल्ला जो कि एग्रो कालोनी है काफी महत्वपूर्ण है क्यो की यहां कुछ सरकारी दफ्तर है तो कुछ बड़े स्कूल भी है और सदर विधायक का कार्यलय भी इसी एरिया में है, जिले का एकमात्र सिनेमा घर मधुकुंज चित्रमन्दिर भी यही स्थित है, ऐसे में ये घटना पुलिसया मुस्तैदी पर एक सवालिया निशान खड़ा करती है।