Skip to main content

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग अब समय की मांग

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग अब समय की मांग

·         सोशल डिसटेंसिंग एडवाइजरी में शामिल किये गये हैं 15 सलाह
·         स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी


संतकबीर नगर:-
अपर मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी डॉ मोहन झा ने कहा है कि  कोरोना वायरस संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इस संक्रमण का समुदाय में फ़ैल जाने को ही कॉम्यूनिटी ट्रांसमिशन या सामुदायिक फैलाव कहा जाता है। इससे बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन यदि कुछ जरुरी सावधानियां बरती जाए तो सामुदायिक संक्रमण फैलाव पर रोक लगायी जा सकती है। इसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में जरुरी सोशल डिस्टेंसिंग पर एडवाइजरी जारी की है। जनता कर्फ्यू इसी का एक हिस्‍सा है।

*सोशल डिस्टेंसिंग की इसलिए जरूरत*
कोराना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने के दौरान वायरस हवा में फैल जाते हैं। यदि संक्रमित व्यक्ति के नजदीक कोई व्यक्ति जाता है तो वह भी इस वायरस से संक्रमित हो सकता है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर सोशल डिस्‍टेंसिंग एडवाइजरी जारी किया है जिसके अनुसार ऐसी जगहों पर जहां अधिक लोग एक दूसरे के संपर्क में आ सकते हैं, वहां लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

*सोशल डिस्टेंसिंग एडवायजरी के तहत ये हैं 15 प्वांइट्स*

1.  सभी शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल, विश्वविद्यालय आदि), जिम, म्यूज़ियम, स्विमिंग पूल और और ऐसी सभी तरह की जगहों को बंद रखने हैं। छात्रों को घरों में रहने और ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए कहा गया है।

2.  परीक्षाओं को स्थगित किया जाये। फिलहाल चल रही परीक्षाओं के दौरान ये सुनिश्चित करवाई जाये कि छात्रों के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी हो।

3.  प्राइवेट संस्थानों  से कहा गया है कि हो सके तो अपने कर्मचारियों से घर से काम करवाएं।

4.  संभव हो तो मिटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए करें. बहुत ज़रूरी ना हो तो बड़ी बैठकों को स्थगित करने या उनमें लोगों की संख्या को कम करने की बात की गई है।

5.  रेस्टोरेंट में हैंडवॉश प्रोटोकॉल का पालन हो. जिन जगहों को लोग बार-बार छूते हैं उन्हें नियमित अच्छी तरह साफ करते रहें. टेबल के बीच में कम से कम एक मीटर की दूरी रखें।

6.  पहले से तय शादियों में कम से कम लोगों को बुलाया जाए और सभी तरह के अनावश्यक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया जाए।

7.  स्थानीय प्रशासन इंवेंट आर्गनाइजर्स को भीड़ जमा होने वाले कार्यक्रमों को रद्द करने के लिए कहें।

8.  धार्मिक गुरु सुनिश्चित करायें कि धार्मिक स्थानों पर अधिक से अधिक भीड़ जमा नहीं हो और यदि ऐसा जरूरी है तो एक मीटर की दूरी रखने के लिए कहा जायेगा।

9.  स्थानीय अधिकारी व्यापार संघों व अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक कर उन्हें सब्ज़ी व अनाज मंडी आदि जगहों पर लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहें।

10. व्यावसायिक गतिविधियों के दौरान ग्राहकों के साथ एक मीटर की दूरी रखें. बाजारों में पीक आवर में भीड़ को कम करने के लिए प्रशासन कदम उठाये।

11. एक दूसरे से हाथ मिलाने और गले लगने से बचना चाहिए।

12. गैर जरूरी यात्रा ना करें। बस, ट्रेन, हवाई जहाज़ में यात्रा करते वक्त लोगों से दूरी बनाए रखना ज़रूरी है. सार्वजनिक परिवहनों में नियमित कीटाणुशोधन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 

13. सभी अस्पताल को कोविड-19 से जुड़े ज़रूरी प्रोटोकॉल का पालन करें. परिवार, दोस्तों, बच्चों को अस्पताल में अनावश्यक प्रवेश को प्रतिबंधित करें।

14. ऑनलाइन ऑडरिंग सर्विस में काम करने वाले अपनी सुरक्षा का ध्यान में रखें।

15. अपने आसपास के लोगों को इस संक्रमण के बारे में लगातार जानकारी देते रहें।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...