Skip to main content

कोरोना से जंग में कूदे डॉ उदय , बांटा सेनेटाइजर, मास्‍क, गमछा और स्‍टॉल

कोरोना से जंग में कूदे डॉ उदय , बांटा सेनेटाइजर, मास्‍क, गमछा और स्‍टॉल

-    
-    सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की, लोगों को किया जागरुक

*संतकबीरनगर, ।

कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक करने तथा महामारी से लड़ने के लिए लोगों को जागरुक करने के उद्देश्‍य से खलीलाबाद मुख्‍यालय पर स्थित *सूर्या इण्‍टरनेशनल सीनियर सेकेण्‍डरी स्‍कूल में मास्क व गमछा वितरण किया गया। एकेडमी के निदेशक डॉ  उदय प्रताप चतुर्वेदी तथा प्रबन्‍ध निदेशक सविता चतुर्वेदी के साथ एकेडमी के शिक्षकों को मास्‍क के साथ ही गमछा प्रदान किया। साथ ही शिक्षिकाओं को मास्‍क और स्‍टोल प्रदान किया।* इस दौरान उन्‍होने वहां पर उपस्थित संतकबीर बाल आश्रम के बच्‍चों को सेनेटाइजर, मास्‍क, गमछा वितरित किया। अपने जागरुकता कार्यक्रम के दौरान उन्‍होने वहां उपस्थित लोगों को इस बात की शपथ दिलाई कि वे प्रधानमन्‍त्री नरेन्‍द्र मोदी के 22 मार्च के जनता कर्फ्यू के आह्वान का अनुपालन करें। उस दिन अपने घरों में ही रहें तथा तब तक बाहर न निकलें जब तक जरुरी न हो। वे खलीलाबाद नगर में घूम घूमकर लोगों की दुकानों पर पहुंचे तथा उनको कोरोना के प्रति जागरुक किया। इस मौके पर एकेडमी के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, अशोक चौबे, बलराम उपाध्‍याय, तपस्‍या रानी सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता दानिश खान के साथ ही  तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे और सबने इस कार्यक्रम की सराहना की।

 इस दौरान एकेडमी की प्रबन्‍ध निदेशक सविता चतुर्वेदी ने कहा कि इस नई बीमारी से बचने के लिए सबको सावधान रहने की जरूरत है। इस मौके पर सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक डाक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बच्चों  को मास्क बांटे और वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को अंगोछा देकर अपना नाक मुंह ढक कर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाथ बार धुलते रहें और नाक मुंह को बिना धुले हाथों से न छुएं।

 


Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...