सन्तकबीरनगर:- जनपद के घनघटा तहसील में एसडीएम ने छापा मारकर कच्ची शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसा है, एसडीएम प्रमोद कुमार अपने तेज़ तरार कार्यशैली के नाते जाने जाते है,
त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब व कच्ची शराब का करोबार तेज़ हो जाता है , इस प्रकार के कार्यों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज तड़के सुबह 4:00 बज संयुक्त टीम द्वारा माझा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से तुर्कवालिया, बिरहर घाट से एसडीएम प्रमोद कुमार द्वारा प्रवेश किया गया जिसमें जिसमें धनघटा थाना के संपूर्ण पुलिस फोर्स प्रतिभाग की और सफलता हासिल हुई
इस छापेमारी में 1000 कुंतल लहन नष्ट किया गया और 80 लीटर शराब बरामद किया गया । दारू माफिया कोहरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि यह बड़ी सफलता है आगे भी ऐसी बड़ी कार्यवाही की जाएगी जिससे के कच्ची शराब पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।