Skip to main content

चूहा, मच्‍छर और छछून्‍दर, आने न दो घर के अन्‍दर

चूहा, मच्‍छर और छछून्‍दर, आने न दो घर के अन्‍दर

-    बच्‍चों और आम जनता को इन नारों के जरिए कर रहे जागरुक
-    स्‍वास्‍थ्‍य के साथ ही अन्‍य सहयोगी विभाग भी लगे हैं अभियान में

*संतकबीरनगर, (समीप श्री )13 मार्च 2020*
जापानीज इंसेफेलाइटिस (जेई) / एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) जैसी जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए किए गए प्रयासों के क्रम में अब स्‍कूली बच्‍चों को इंसेफेलाइटिस से बचने के लिए शपथ दिलाई जा रही है। यही नहीं इससे सम्‍बन्धित नारा सूअर, मच्‍छर, गन्‍दा पानी, इंसेफेलाइटिस की रचे कहानी’ के साथ ही अब नया नारा चूहा, मच्‍छर और छछून्‍दर, न आने दो घर के अन्‍दर जैसा नारा भी रटाया जा रहा है। ताकि बच्‍चों के मन मस्तिष्‍क पर इंसेफेलाइटिस के वाहकों और कारकों की एक स्‍पष्‍ट छवि बन जाए और इंसेफेलाइटिस का खात्‍मा किया जा सके। इसके लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के साथ शिक्षा विभाग भी पूरी तन्‍मयता के साथ लगा हुआ है।

जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि जेई / एईएस तथा संचारी रोगों से बचाव के लिए चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के क्रम में बच्‍चों के मन मष्तिस्‍क पर इंसेफेलाइटिस के वाहकों व कारकों की एक छवि अंकित करने के लिए नारा गढ़ा गया है। नारे बच्‍चों को जल्‍दी याद हो जाते हैं, इसलिए ऐसा किया गया है। जब बच्‍चे को नारा याद रहेगा तो वह सूअर और मच्‍छर से बचकर तो रहेगा ही, गन्‍दे पानी का सेवन भी नहीं करेगा। वह अन्‍य बच्‍चों को भी ऐसा न करने की हिदायत देगा। कृषि विभाग के सौजन्‍य से दूसरा नारा ‘चूहा, मच्‍छर और छछून्‍दर, मत आने दो घर के अन्‍दर’ जैसे नारे में मच्‍छर के साथ ही स्‍कूलों के साथ ही गांवों में भी चूहे तथा छछून्‍दरों के बारे में भी बच्‍चों को आगाह किया जा रहा है। साथ ही बच्‍चों व शिक्षकों के लिए एक शपथ तैयार की गई है। यह शपथ बच्‍चों के साथ ही उनके शिक्षकों के लिए भी जरुरी है। जिले के प्रत्येक स्‍कूल में यह शपथ रोज प्रार्थना के बाद बच्‍चों को दिलाई जा रही है। साथ ही इसकी मानीटरिंग भी की जा रही है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया गया है। प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के जिम्‍मेदार अधिकारी भी इस बात की निगरानी करते हैं, कि यह शपथ का कार्यक्रम रोज स्‍कूलों में होता रहे। जूनियर हाईस्‍कूल खलीलाबाद में छठवीं की छात्रा सीमा कहती हैं कि इंसेफेलाइटिस से बचने के लिए लगाए जा रहे नारे का काफी असर है। हम अपने गांव में बच्‍चों को जाकर इन चीजों से बचने की सलाह देते हैं ताकि वे इंसेफेलाइटिस से बच सकें। 

*स्‍कूलों में दिलाई जा रही है यह शपथ*

मै शपथ लेता हूं कि इंसेफेलाइटिस रोग से मैं अपना एवं अपनों का हर संभव बचाव करुंगा। यह रोग मच्‍छर के काटने, सूअर, खुले में शौच करने एवं दूषित ( गन्‍दे ) जल के सेवन से होता है। मैं घर के आस – पास पानी इकट्टा नहीं होने दूंगा, मच्‍छरों से बचाव करुंगा, खुले में सड़क के किनारे शौच नहीं करुंगा और दूषित जल या इनसे बने खाने वाले सामानों का सेवन नहीं करुंगा। शौच के बाद एवं खाने से पहले साबुन से हाथ जरुर धोऊंगा। जे.ई. का टीका जरुर लगवाउंगा। मुझे अपने परिवार एवं देश के लिए स्‍वस्‍थ रहना है।

*बच्‍चों को दिलाई जा रही है शपथ – विजय लक्ष्‍मी*

जूनियर हाईस्‍कूल खलीलाबाद की प्रधानाध्‍यापिका श्रीमती विजय लक्ष्‍मी त्रिपाठी बताती हैं कि रोज प्रार्थना के बाद बच्‍चों को इंसेफेलाइटिस से बचने की शपथ दिलाई जाती है। साथ ही नारे भी लगवाए जाते हैं। यह पूरा प्रयास है कि बच्‍चे जागरुक हो जाएं और इंसेफेलाइटिस और एईएस जैसी बीमारियों की चपेट में न आएं।

 


Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...