Skip to main content

कोरोना से लड़ने में कारगर होगा जनता कर्फ्यू, करें सहयोग – जिलाधिकारी

कोरोना से लड़ने में कारगर होगा जनता कर्फ्यू, करें सहयोग – जिलाधिकारी

-    सफल रहा जनता कर्फ्यू तो कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा जनपद
-    पूरे जनपद में चलती रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं, स्‍वास्‍थ्‍य टीमें रहेंगी सतर्क

*संतकबीरनगर, 
जिलाधिकारी रवीश गुप्‍त ने लोगों से अपील की है कि देश के प्रधानमंत्री की अपील पर रविवार को जनता कर्फ्यू में सभी सहयोग करें। यह कर्फ्यू सफल रहा तो जनपद को कोरोना से सुरक्षित किया जा सकेगा। एक दिन के लिए घर से न निकल कर कोरोना से बचाव में सभी लोग बड़ा योगदान दे सकते हैं। कुछ लोगों की सतर्कता से न केवल उनकी बल्कि पूरे परिवार की सुरक्षा होगी और खासतौर से बुजुर्ग और बीमार लोगों की जान का खतरा टल जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा जारी रहेगी, बाकी सारे कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

जिलाधिकारी रवीश गुप्‍त ने आगे बताया कि इस बीमारी में सबसे अधिक चिंतित करने वाला कारक इसका प्रसार दर है जो काफी अधिक है। बीमारी का प्रसार रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि लोग एक दूसरे के संपर्क में कम से कम आएं, अनावश्यक भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं, हाथों को मुंह, नाक या आंख पर न ले जाएं, सैनिटाइजर का प्रयोग करें या हाथों को समय-समय धुलते रहें। उन्होंने कहा कि जनता कर्फ्यू जैसी पहल से कोरोना के प्रसार को रोकने में काफी मदद मिलेगी।

*इन बातों को ध्यान रखकर भी कर सकते हैं बचाव*
कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर भी कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। लिफ्ट का प्रयोग करने से बचें। इसके कॉमन  कोरिडोर के दरवाजों के हैंडल छूने से बचें। किसी भी कॉमन वस्तु को छूने के तुरंत बाद साबुन-पानी से हाथ धोएं या फिर सैनिटाइजर से हाथों को साफ करें। बार-बार अपने हाथों का चेहरे पर न लगाएं। किसी व्यक्ति के सामने से खांसने या छींकने पर कुछ समय के लिए सांस रोक लें। कमरे का तापमान ज्यादा रखें। इसके अलावा घर को हवादार बनाए रखें। दूसरों को मोबाइल न इस्तेमाल करें। 


*स्‍वत: स्‍फूर्त ढंग से बन्‍द रहेंगे सारे प्रतिष्‍ठान*
संकटमोचन प्रतिष्‍ठान के विवेक छापडि़या ने कहा कि मैं न केवल जनता कर्फ्यू का पालन करूंगा बल्कि आसपास और अपने जान पहचान वाले लोगों से भी इसमें पूरी सहभागिता कराने का प्रयास करुंगा। मैने अपना प्रतिष्‍ठान बन्‍द रखा है। साथ ही प्रतिष्‍ठान में काम करने वाले सभी कर्मियों को उस दिन का कोई वेतन नहीं काटा जाएगा।  जीवन से जरूरी कोई काम नहीं हो सकता, इसलिए हमें जनता कर्फ्यू को सफल बनाना है। वहीं सूर्या इण्‍टरनेशनल एकेडमी के निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि सभी लोग जनता कर्फ्यू का अनुपालन करें। जन स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्टि से यह आवश्‍यक है। इसलिए सभी लोग इसका अनुपालन करें। सारे स्‍कूल कालेज बन्‍द कर दिए गए हैं। परिवार के लोगों तथा आम जनता से भी अनुरोध है कि वे जनता कर्फ्यू का पालन पूरी मुस्‍तैदी से करें।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...