Skip to main content

भाजपा ने मनाया 40वां स्थापना दिवस

भाजपा  ने मनाया 40वां स्थापना दिवस 

संत कबीरनगर :- ( समीप श्री) भारतीय जनता पार्टी ने आज जिला मुख्यालय पर स्थित  भाजपा कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव द्वारा की गई इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा पूरे देश में  प्रधान मंत्री जी द्वारा लॉक डाउन घोषित किया गया है , जिसका पालन करना प्रत्येक नागरिक का फर्ज है हम सब भी लाक डाउन का पालन कर रहे हैं और जनपद वासियों से सबसे अपील करते हैं की प्रत्येक व्यक्ति जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया और घर से बाहर ना निकले। 
कार्यक्रम के सम्बंध में उन्होंने बताया कि
भारतीय जनता पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर मनाया जा रहा है   भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को मुंबई में हुई थी,  और प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अटल बिहारी वाजपेई की ताजपोशी हुई थी। तत्कालीन अध्यक्ष के रूप में अटल जी ने संघर्ष करते हुए पार्टी को सत्ता के मुकाम पर पहुंचाया और 1998 में देश के भारतीय जनता पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने अटल जी के नेतृत्व वाली सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलते हुए हर गरीबों को अंत्योदय कार्ड के माध्यम से राशन उपलब्ध कराना चतुर्भुज सड़क योजना के तहत सड़कों का जाल बिछाना जैसे तमाम केंद्र सरकार की योजनाओं ने देश की जनता को समृद्ध साली बनाने में उनका योगदान जाता है। 2014 में नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने देश की हर गरीब को शौचालय, आवास ,राशन किसान भाइयों को सम्मान निधि, आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड जैसी तमाम योजनाएं लाकर देश को  गौरवशाली और मजबूत बनाने का काम किया भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश प्रदेश में चल रही है हर गरीब को अनाज,हर बेरोजगार को रोजगार सरकार की प्राथमिकता पर है।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बद्री  प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष अमरीश राय ,दयाराम कन्नौजिया ,किरण प्रजापति ,,जिला मंत्री राजेंद्र राय, प्रशांत मिश्रा, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ,आनंद तिवारी धनंजय पांडे रमेश सिंह घनश्याम दास बिरला राजू राय अनुराग त्रिपाठी इंद्रासन राजभर आदि प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए  ।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...