Skip to main content

किसी गरीब का परिवार भूखा न रह जाए ,इसी प्रयास में क्षेत्र का भ्रमण कर सदर विधायक जय चौबे ने जरूरमंदो को दिया राशन सामग्री

किसी गरीब का परिवार भूखा न रह जाए ,इसी प्रयास में क्षेत्र का भ्रमण कर सदर विधायक जय चौबे ने जरूरमंदो को दिया राशन सामग्री
सन्तकबीरनगर:-   ( समीप श्री)  सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे प्रतिदिन  क्षेत्र का भ्रमण करते हुए गरीब एवं जरूरमंद परिवार को दे रहे हैं खाने के लिए राशन  व फल।
इसी क्रम में आज सदर विधायक   सेमरियावां ब्लाक के काटे क्षेत्र के दौरे पर थे , जहां चौराहे पर किराए के मकान में  रह रहे  
सराय बस्ती जिले के सूरज ,बिजय कुमार,शिवपाल,हउसीलाल,शीलादेबी,मुस्कान,रंगीता,अनीता,सहित 9 गरीब परिवारों को  खाने का सामान व राशन दिया।
उन्होंने कहा कि  आप लोगों को कोई परेशानी नहीं होने पाएगी हम हर समय निरंतर गरीबों की सेवा  करने में तत्पर रहूंगा अगर किसी भी चीज की कमी हो तो  तुरंत सूचना दीजिएगा जहां पूरे देश में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को लेकर लोग परेशान हैं पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है और लोगों को अपने घरों में रहने की अपील की गई है  लोग अपने घरों से नही निकल रहें है वही अपनी परवाह न करते हुए भारत  सरकार व प्रधानमंत्री के नियमों का पालन करते हुए ख़लीलाबाद के सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे लगातार कर रहे क्षेत्रों का दौरा और ले रहे हर गरीब परिवारों का हाल और लगातार बांट रहे हैं खाने के लिए राशन सामग्री और फल और जनता इस दौरान देश की जनता से अपील करते हुए कहते हैं कि कोई भी गरीब परिवार  भूखा नहीं मरने पाएगा  हम हर संभव प्रयास करते रहेंगे इसके साथ साथ बाहर के राज्यों व जनपदों से आने वाले  जिले के नागरिकों के लिए हर गांवो में बनाए गए क्वारन्टाइन सेंटरो का  घूम कर निरीक्षण कर रहे हैं। और उन्‍हें फल देने के साथ-साथ उनका विश्वास  व आत्‍मबल भी बढ़ा रहे हैं।खलीलाबाद विधानसभा  के मझगांवा,तरैनी,उपरौध,धरमैनी ,कर्री,सहित दर्जनों गांव में बने क्वारन्टाइन सेंटर का निरीक्षण किया। सदर विधायक ने इस दौरान बाहर से आए लोगों का हाल जाना तथा रखें गए लोगों से भी बातचीत की व उनसे कोरोना से लड़ाई में सहयोग करने डटे रहने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें यहाँ मात्र सुरक्षा की दृष्टि से रखा गया है। आप लोग यह ना समझें कि वो कोरोना से पीड़ित है। विधायक ने सभी ग्रामीण लोगों से संयम बरतने का आग्रह किया।जनता के लिए हमेशा संकटमोचन की तरह हर सुख दुख में सबका साथ देते रहते हैं विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने लॉक डॉउन का पालन करने के साथ अपने- अपने घरों में रहने की अपील की है। विधायक जय चौबे ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व लड़ रहा है, इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के बताए हुए निर्देशों का भली-भांति पालन करें। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों पर ही रहे और जो लोग बाहर से आए हैं वह सेंटरों पर है 14 दिनों तक रहें ताकि जो करोना महामारी है उससे बचा जा सके प्रशासन द्वारा सेंटर पर ही लोगों के लिए सारी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएंगी। किसी को कोई परेशानी नहीं होने पाएगी हम हर समय  आपके साथ रहेंगे इस मौके पर अलग-अलग जगहों पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र पांडेय,  , विधायक प्रतिनिधि अवधेश सिंह, ग्राम प्रधान खमरिया बिकास चौधरी , सत्य प्रकास पाठक,बैजनाथ पाठक,रबी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...