नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर ने विश्व पृथ्वी दिवस पर किया वृक्षारोपण
"माता भूमि पुत्रोहं पृथिव्या"
आज नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा जी ने अपने इंडस्ट्रियल एरिया आवास पर विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अपने सार्वजनिक जीवन के कार्यों से समय निकालकर वृक्षारोपण किया तथा समस्त नगरवासियों से आवाहन किया कि अपने घर पर आप सभी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए वृक्षारोपण करे।
कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए लॉक डाउन का निर्णय लिया गया जिससे लोगों के घरों में होने के कारण सभी गतिविधियां बंद हो गईं और पूरे विश्व को इससे आर्थिक नुकसान हो रहा है वहीं दूसरी तरफ धरती को नया जीवन मिल गया है। न सिर्फ हवा बल्कि पानी भी साफ हो गया है।
_________________________________________
रिपोर्ट-समीप श्री.