Skip to main content

सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के छात्रों को ऑनलाइन क्लास के माध्यम से दी जा रही शिक्षा

सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के छात्रों को  ऑनलाइन क्लास के माध्यम  से दी जा रही शिक्षा 

सन्तकबीरनागर :- (समीप श्री)  जनपद के मशहूर विद्यालय सूर्या इंटरनेशनल के प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी  बच्चों की शिक्षा हेतु अत्यंत गंभीर है इसका अंदाज़ा इसी बात से लग जाता है कि लॉक डॉउन के दौरान होने वाली आन लाइन पढ़ाई की पूरी देख रेख खुद कर रहै है।
  नर्सरी से लेेेकर क्लास 11  तक हर वर्ग के बच्चों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पढ़ाने काम जारी है।
ऑनलाइन पढ़ाई के सम्बंध में एकेडमी के प्रबंध निदेशक डॉ0  उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि इस बंदी के दौरान वे सभी शिक्षकों के साथ फ़ोन के माध्यम से जुड़कर बच्चों की पढ़ाई शुरू करवाने के लिए प्रयासरत थे और अब 3 दिनों से इसकी शुरुआत हो गयी  है और 2500 बच्चे ऑनलाइन क्लास के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे है। अभिभावक स्मार्ट फोन के माध्यम से ग्रुप में जुड़कर अपने बच्चों की पढाई कर रहे  हैं। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप में हर वर्ग और सेक्शन का अलग अलग ग्रुप बनाया गया है जिसमें सभी विषयों के शिक्षक बच्चों को विषय वस्तु समझाने हेतु अपने अपने ऑडियो और वीडियो पोस्ट कर रहे है  जिसे देखकर बच्चे आसानी से समझ कर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे है।

ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में एकेडमी के प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी तत्पर है, विद्यालय के लगभग 5000 बच्चों के लिए वरिष्ठ शिक्षकों का एक पैनल बनाकर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की शुरुआत की गयी है  स्कूल के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन क्लास के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।  इसका समय सुबह 10:30 से 12:30 तक किया गया है।

किसी कारणवश जिन बच्चों का नाम छूट जाता है तो वे प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव (7755885050), शरद त्रिपाठी (8795478964),  नितेश द्विवेदी (6394699405), पवन मिश्र  (9335551797) से सम्पर्क कर नाम जुड़वा सकते हैं  एवं उचित लाभ ले सकते हैं। इस दौरान नितेश द्विवेदी, राकेश चौधरी, घनश्याम त्रिपाठी , बलराम यादव, पवन मिश्रा, अनुराग मिश्रा, संजीत राय, अर्चना त्रिपाठी, नाजिया खातून, बबिता त्रिपाठी, सुमित सैनी, बृजेश गुप्ता मौजूद रहे।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रिपोर्ट-समीप श्री.

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...