Skip to main content

पुलिस प्रताड़ना से पीडित ग्राम प्रधान ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार( रिपोर्ट_अभयनाथ दूबे)

पुलिस प्रताड़ना से पीडित ग्राम प्रधान ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार( रिपोर्ट_अभयनाथ दूबे)

सेमरियावां(संतकबीरनगर)।   दुधारा थाना क्षेत्र के गांव दरियाबाद के प्रधान ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र देकर स्थानीय पुलिस की प्रताड़ना से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है। 
    थाना दुधारा क्षेत्र के गांव दरियाबाद की ग्राम प्रधान शैमा अब्दुल फत्ताह ने पुलिस अधीक्षक को भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री के 22 मार्च को जनता कर्फ्यू तथा 24 मार्च से सम्पूर्ण लाकडाउन के समय से ही अपने गांव को इस महामारी से सुरक्षित रखने के लिए सभी सरकारी एवं प्रशासनिक आदेश व निर्देश का पालन करती आयी है। ग्राम पंचायत में दिनांक 29 मार्च के बाद आये लोगों को प्राथमिक विद्यालय में क्वरंटाइन किया गया था। जबकि दिनांक 29 मार्च से पहले 15 फरवरी से 29 मार्च के बीच  विदेश या देश के अन्य राज्यों से आये लोगों की सूची बनाकर तत्काल खण्ड विकास अधिकारी सेमरियावां व स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया उस दौरान बताया गया कि यदि क्वरंटाइन का निर्देश होगा तो ग्राम पंचायत अधिकारी के माध्यम से अवगत कराया जायेगा। सूचना देने के बाद भी संबंधित की तरफ से कोई दिशानिर्देश नहीं दिया गया।
शिकायती प्रार्थना पत्र के अनुसार स्थानीय पुलिस द्वारा बार बार इस बात की धमकी दी जा रही है कि ग्राम प्रधान सहित 29 मार्च से पहले ग्राम पंचायत में आये लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा। जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। 
ग्राम प्रधान शैमा अब्दुल फत्ताह ने पुलिस अधीक्षक से न्याय के लिए गुहार लगाई है।
____________________________________________
रिपोर्ट-अभय नाथ दूबे

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...