खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने अपने कैंप कार्यालय पर सभी विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक और दिया निर्देश
खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने अपने कैंप कार्यालय पर सभी विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक और दिया निर्देश
संतकबीरनगर। जहां पूरे देश में कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी को लेकर जागरूकता सतर्कता बचाव एकांतवास पर जोर दिया जा रहा है वही बीमारी के चलते पूरा देश लॉक डाउन मैं है कोरोना जैसी बैश्विक बीमारी को देखते हुए सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ चौबे अपने कैंप कार्यालय पर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक की और सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी गांव में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए आप कोई भी गरीब परिवार भूखा ना रहने पाए।
बताते चलें कि आज खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण जय चैबे ने कहा कि लाॅक डाउन के समय पुलिस किसी को बेवजह परेशान न करें। हर व्यक्ति घर से मजबूरी में निकल रहा है और सभी को अपना जीवन प्यारा है। विषम परिस्थितियो में दवा, घरेलू सामग्री लेने के लिए लोग घर से बाहर निकल रहे है लेकिन यह सुनने में आ रहा है कि पुलिस द्वारा डण्डा का धमक जमा रहे है। यह ठीक नही है। खलीलाबाद की जनता स्वंय समझदार है। आवश्यकता पड़ने पर ही घरो से बाहर निकल रहे है हालांकि प्रशासन द्वारा किये गये व्यवस्थाओ से संतुष्ट भी है उन्हे घर बैठे फल, सब्जी, दूध आदि मिल जा रहा है। इस समय सब्जी मण्डी पर जो पुलिस की कार्यशैली है वह ठीक नही है। उन्होने खाद्यान्न सामग्री वितरित की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी शशिकान्त तिवारी से जानकारी ली। खलीलाबाद नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई की जानकारी ई0ओ0 खलीलाबाद श्रीमती बीना सिंह से, कानून व्यवस्था की जानकारी सीओ सदर आनन्द कुमार पाण्डेय से, स्वास्थ्य सेवाओ के विषय में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मोहन झा से जानकारी लिया, खलीलाबाद एवं सेमरियावा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रो में लाॅक डाउन के समय क्या व्यवस्था की जा रही है। इसकी जानकारी वीडीओ खलीलाबाद एवं वीडीओ सेमरियावा से लिया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चैधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उर्मिला त्रिपाठी, सुनीता अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष दयाराम कन्नौजिया, ब्लाक प्रमुख खलीलाबाद मनोज राय, ब्लाक प्रमुख सेमरियावा मुमताज अहमद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, दुष्यंत अग्रहरि, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह, राजू राय, रामसागर चैधरी, इन्द्रासन राजभर, अनुराग त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, गजेन्द्र पाण्डेय, पुरूषोत्तम गुप्ता, डब्ल्यू सिंह, प्रदीप गुप्ता, अवधेश सिंह, घनश्याम दास गुप्ता, अब्दुल्लाह खान, सचिन राय, राघवेन्द्र तिवारी, धनन्जय पाण्डेय, गुलाब चन्द निषाद सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। और सभी ने विधायक के बातों की सराहना की