आप जिलाध्यक्ष ने हैदराबाद से निकले मजदूरों को पहुँचाया उनके घर!
संतकबीरनगर- आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर के जिला-संयोजक रमेश चंद्र यादव ने हैदराबाद से 13 दिनों से पैदल चल कर आने वाले मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुँचाया।
आपको बताते चले कि इस समय लॉकडाउन का चल रहा है। हैदराबाद से चल कर आने वाले मजदूरों की सूचना घर पर दूरभाष के माध्यम से आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव द्वारा लगी। उनको दूरभाष पर बताया गया कि ये लोग पिछले 13 दिनों से हैदराबाद से पैदल चल कर आ रहे हैं, कभी माल वाहक वाहन, कभी मालगाड़ी तो कभी पैदल, किसी तरह आज ये अपने जिले में आते हुए दिखें। भूख और पसीने से लतपथ लोगों की जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव जी ने उनको प्राथमिक विद्यालय पर रुकने की व्यवस्था कराई तथा दोपहर का भोजन भी सोशल-डिस्टनसिंग के तहत करवाया। तदोपरांत एक पास वाहन की व्यवस्था कर उनको सांथा ब्लॉक और बस्ती तक पहुँचाया, जहां पर प्रशासन को खबर कर इनकी जांच करवाया गया