चम्पारण (बिहार) : आगामी 7 जून को पटना में अंतराष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी प्रमुख हमारे मार्गदर्शक पंकज भईया कायस्थ के नेतृत्व में सप्तऋषि उपाधि समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में विचार गोष्ठी भी होगी। जिसमें कायस्थ एकता,भगवान् श्री चित्रगुप्त जी के प्रति आदर भाव मत भी लिए जाएंगे।
उक्त बातों की जानकारी राष्ट्रिय सचिव युआ अमित अशोक ने दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इस वर्ष पटना में आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है ।
इस विश्व चर्चित आयोजित कार्यक्रम में विश्व के सात प्रतिभााशाली अतिविशिष्ट कायस्थ कुलवंशजों को सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सप्तऋषी कोर कमेटी का कार्य सप्तऋषि सम्मान समारोह में चुने गये सप्तऋषियों में साहित्यजगत, चिकित्सा जगत व भगवान् श्री चित्रगुप्त जी के अनन्य भक्त व सेवक को देने का प्रावधान है।
इनमें योग्य प्रतिभागियों का चुनाव कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय की 11 सदस्यीय कोर कमेटी द्वारा किया जाता है।
सप्तऋषी उपाधि समारोह के अतिथिगण इस वर्ष के भव्य सप्तऋषी उपाधि समारोह 7 जून 2020 दिन रविवार को पटना में प्रस्तावित कार्यक्रम में विगत वर्षों की तरह पूूूरे भारत के विभिन्न शहरों, गांवों समेत विदेशी राष्ट्रों जैसें- लन्दन, चीन, कतर, घाना, बेल्जियम नेपाल, दुबई , नाइजीरिया , मलेशिया सहित अन्य कई राष्ट्रों से कायस्थकुलवंशज अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस आयोजन की भव्यता बढ़ाकर, सफल बनाते हैं।
इस वर्ष के आयोजन समिति के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आप इस कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इस कार्यक्रम में दर्जनों देशों के गणमान्य अतिथियों के पहुंचने की सम्भावना जतायी जा रही है जो स्वंय में एक रिकार्ड होगा।
गौरतलब हो कि हमलोगों के आत्मविश्वासी कदम सप्तऋषी अवार्ड को विश्व चर्चित वर्ल्ड गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड से आगें की यात्रा करने पर प्रयासरत् हैं।
___________________________________________
रिपोर्ट-समीप श्री