भगवान चित्रगुप्त जी का मजाक बनाने वाले मानसिक बीमार - शक्ति श्रीवास्तव बाबुल
संत कबीरनगर:- (समीप श्री) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (रजि.2150) के युवा एवं तेजतर्रार कायस नेता व जिलाउपाध्यक्ष श्री शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो की निंदा की है , एवं उन्होंने कहा है की कपिल शर्मा जैसे कलाकार दो चंद पैसों के लिए हमारे आस्था के प्रति भगवान श्री चित्रगुप्त का भी मजाक उड़ा रहे हैं उन्हें मैं मानसिक रूप से बीमार ही समझता हूं क्योंकि मनोरंजन का एक सीमा निर्धारण में ही होनी चाहिए, मनोरंजन हमेशा स्वस्थ होना चाहिए न कि ऐसा हो जो किसी की भावना को ठेस पहुंचाए ,मैं इस चौकी कामेडी शो की और इस चैनल की निंदा करता हूं जिन्होंने इस शो को ऐसे विषय वस्तु के साथ प्रसारित करने का इजाजत दिया जिसमें हिंदू भावना के साथ साथ कायस्थ समाज के आराध्य का भी मजाक उड़ाया गया।