संत कबीरनगर:- ( समीप श्री) नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने आज पीएम केयर में आर्थिक सहयोग किया है ,उन्होंने जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं एसपी बृजेश सिंह की मौजूदगी में 151000 रुपए सहयोग के रूप में दिया।
इस संदर्भ में श्याम सुंदर वर्मा ने बताया पूरा विश्व एवं हमारा देश करो ना जैसी बीमारी से लड़ रहा है इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं है, बचाव ही इसका इलाज है इस बीमारी का चैन तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉक डॉउन घोषित किया हुआ है हम सभी देशवासी इस लॉक डॉउन का संपूर्ण पालन कर रहे हैं इसके साथ ही देश का नागरिक होने के नाते यह नैतिक जिम्मेदारी होती है की पीएम केयर में कुछ आर्थिक सहयोग किया जाए इस हेतु मैंने भी आज 151000 रुपए का आर्थिक सहयोग दिया है ।