सन्तकबीरनगर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश ने आज रात 9:00 बजे अपने घरों पर 9 मिनट के लिए दीए जलाएं जनपद में भी इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में बहुत उत्साह नजर आया तय सीमा के कुछ समय पूर्व भी लोगों ने अपने घरों को प्रकाश में कर दिया दिए और मोमबत्ती की रोशनी में पूरा शहर चकमक आ गया लोगों ने खूब फूटे पटाखें, मानो पर्व हो रोशनी का आपको बताते चलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की थी की करो ना जैसी अंधकार रूपी महामारी को हराने के लिए हम सबको चारों तरफ प्रकाश फैलाना है इसलिए 5 अप्रैल को रात्रि 9:00 बजे 9 मिनट के लिए लोग अपने घरों को दीए की रोशनी से प्रकाशित करेंगे जो लोग दिए का प्रबंध ना कर पाए वह मोमबत्ती टॉर्च अथवा मोबाइल की फ़्लैश लाइट से ए यह कार्य करें जनपद में इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़के हिस्सा लिया।
राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...