Skip to main content

कोरोना को लेकर न हों सशंकित, सतर्कता बरतें और रहें सुरक्षित

कोरोना को लेकर न हों सशंकित, सतर्कता बरतें और रहें सुरक्षित
- सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित बरतें खास सतर्कता
- आपात स्थिति में ही अस्पताल जाने की करें कोशिश
- क्या करें और क्या न करें के बारे में जागरूकता जरूरी

संतकबीरनगर:- (समीप श्री)
 “कोरोना वायरस से न घबराएं, खुद बचें औरों को बचाएं” जैसे संदेशों के प्रचार-प्रसार के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार के बढ़ते मामलों को लेकर भी हर किसी को भयभीत न होकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है । इसके लिए विभिन्न माध्यमों से घर-घर सन्देश पहुंचाने की कोशिश हो रही है कि कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए मौसमी बीमारियों की चपेट में आने वालों को घर पर ही रखें । आपात स्थिति में ही अस्पताल लेकर जाएँ ।
*स्वास्थ्य विभाग का कहना है*
- सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं तो उस स्थिति में घबराने नहीं बल्कि कुछ जरूरी सतर्कता बरतनी है
- साधारण लक्षण दिखने पर उस व्यक्ति को एक अलग हवादार तथा साफ़-सुथरे कमरे में अन्य सदस्यों से अलग रखें ।
- पीड़ित व्यक्ति घर के कम से कम सदस्यों के संपर्क में रहे और साथ में खाना खाने से बचें ।
- पीड़ित व्यक्ति को सादा डिस्पोजेबल मास्क पहनाएं, जिससे खांसने व छींकने से निकली संक्रमित छोटी-छोटी बूंदों को फैलने से रोका जा सके ।
- मास्क उपलब्ध न होने की स्थिति में साफ़ रुमाल का इस्तेमाल करें । पीड़ित व्यक्ति के खाने के बर्तन और ओढने-बिछाने के चादर बिलकुल अलग रखें और रोजाना साफ़ करें ।
- जिस कमरे में रहने की व्यवस्था हो, उस कमरे की कुर्सियों, मेज, दरवाजों, दीवार, फर्श और अन्य सतही जीचों को रोजाना एक लीटर पानी में 15 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर के घोल से पोछें ।
- बुखार होने की स्थिति में पानी से त्वचा पर पट्टी रखें । जल्द  राहत के लिए तौलिया लें और इन्हें कांख/बगल और कमर में लगायें और बार-बार बदलते रहें ।
- खांसी और बुखार होने पर घर में रहें, पैरासीटामाल की गोली ली जा सकती है ।
- 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर के सदस्यों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि उनमें कोरोना के गंभीर हो जाने का खतरा अधिक रहता है ।
- इमरजेंसी की स्थिति में जैसे सांस फूलना या तेज बुखार होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर- 1800 -180-5145 अथवा अपने जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी / जिला सर्विलांस अधिकारी से संपर्क करें ।
संक्रमण से बचाव हेतु घर पर रहें और रखें निम्न बातों का ध्यान  
- बार-बार अपना चेहरा, नाक या आँख न छुएँ ।
- खाँसते व छींकते समय साफ रुमाल या टिश्यू पेपर का प्रयोग करें और इस्तेमाल किए टिश्यू को कूड़ेदान मे ही फेंकें। रुमाल को अच्छे से धुलकर ही पुनः प्रयोग करें।
- किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह जैसे की बाज़ार, माल, धार्मिक स्थान या पारिवारिक/धार्मिक आयोजन में जाने से बचें।
- आपस में बातचीत करते समय कम से कम 1 मीटर की दूरी रखें
- अतिथियों को आमंत्रित न करें और न ही किसी के घर मिलने जाएँ

*कोरोना के बारे में अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें*

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश  - 1800-180-5145 , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय – 011- 23978046, टोल फ्री नंबर-1075

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...