भाजपा मीडिया प्रभारी अमित श्री. ने सीएम योगी के पिता जी के निधन पर जताया दुःख
सन्तकबीरनगर:- सुबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता जी का निधन हो गया , सीएम योगी के पिता के निधन पर जनपद में कई राजनीतिक हस्तियों ने दुख व शोक प्रकट किया है।
इसी क्रम में भाजपा के मीडिया प्रभारी व युवा नेता अमित श्रीवास्तव ने अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री के पितृशोक में अपना गहरा दुःख जताया है साथ ही उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की है।
अमित श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय आदित्यनाथ जी दिन रात कॅरोना वायरस से लड़ाई में लगे हुए है,जबकि उन्हें खुद इस वक्त पितृशोक हुआ है, ऐसे वक्त में हम अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करते है।
___________________________