Skip to main content

कोरोना से बचाव में मदद करने में काफी लाभदायक है आरोग्‍य सेतु एप

कोरोना से बचाव में मदद करने में काफी लाभदायक है आरोग्‍य सेतु एप

• गूगल प्लेस्टोर से करें डाउनलोड, जिन्‍होने नहीं किया है वे भी करें डाउनलोड
• आरोग्‍य सेतु एप में आयुष मंत्रालय ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बताये उपाय

*संतकबीरनगर,

भारत सरकार के द्वारा कोरोना से बचने के लिए लांच किए गए आरोग्‍य सेतु एप को अगर किसी ने डाउनलोड नहीं किया है तो वह जरुर कर लें, क्‍योंकि आगे चलकर यही एप आपको पूरी तरह से सुरक्षित करेगा। इसलिए सुरक्षा के साथ कोई कोताही न करें।

कोरोना संक्रमण के खतरे कम करने के लिए भारत सरकार द्वारा लांच की गयी आरोग्य सेतु एप आपकी मदद करेगा। इतना ही नहीं यह एप आपको यह भी जानकारी देगा कि आपको कोरोना का कितना खतरा है तथा आपको चिकित्सक से परामर्श लेने की जरूरत है या नहीं। इस एप्लीकेशन में कोरोना के रिस्क की केलकुलेशन कंप्यूटर विज्ञान की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विधि द्वारा की जाएगी. साथ ही आयुष मंत्रालय ने कोरोना का मजबूती से सामना करने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय भी बताये हैं. इस बात की जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव अमित खेरे ने पत्र के माध्यम से दी है।


*11 भाषाओँ में मिल सकेगी जानकारी* :

आरोग्य सेतु एप की सहायता से 11 भाषाओँ में जानकारी उपलब्ध हो सकेगी. जिसे एंड्रायड व एपल दोनों ही प्रकार के यूजर इस्तेमाल कर सकेंगे. पत्र के माध्यम से अमित खेरे ने एप्पल एवं एंड्राइड से इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने का लिंक भी जारी किया है.
एंड्राइड यूजर गूगल स्टोर से (https://play.google.com /store/apps/details?id=nic.goi.arogyasetu) एवं एप्पल यूजर ( itms-apps://itunes.apple.com/app/id505825357) डाउनलोड कर सकते हैं.  

*ये हैं एप के खास फिचर्स*

आरोग्य सेतु एप के दो सबसे खास फीचर्स है। पहला यह कि इसमें राज्यवार कोरोना हेल्प सेंटर के फोन नंबर्स की लिस्ट तथा दूसरा सेल्फ असेसमेंट है। इस फीचर के जरिए आप यह जांच कर सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस का खतरा है या नहीं। इसके अलावा अगर आपमें कोरोना से जुड़े कोई लक्षण दिखते हैं तो यह एप सेल्फ-आइसोलेशन से जुड़े निर्देश देता है।

*ट्रेवल हिस्ट्री पर एप रखेगी नजर, डाटा रहेगा सुरक्षित*

कोरोना सेतु एप आपकी ट्रेवल हिस्ट्री पर नजर रखेगी। इंस्टाल करते समय यह आपके फोन के नंबर, ब्लूटूथ तथा लोकेशन का एक्सेस मांगेगी।  यह एप यूजर के डाटा को इंक्रीप्शन के आधार पर उसके ही फोन में सेव करेगी इसलिए यूजर का डेटा कोई यूज नहीं कर सकेगा तथा सेफ रहेगा.

*समझिए... ऐसे करेगी कोरोना के बारे में सतर्क*

यदि आपने अपने फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर ली है तो यह आपसे शुरूआत में पूछी गई जानकारी के आधार पर बताएगी कि आपको कोरोना का कितना खतरा है। इसके बाद यदि आप किसी कोरोना आशंकित मरीज के संपर्क में आ जाते हैं तथा उस संक्रमित व्यक्ति ने भी अपने फोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल की हुई है। ऐसे में उस व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आने पर आपके फोन में इंस्टाल की गई आरोग्य एप आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से सतर्क कर देगी कि आपको भी कोरोना संक्रमण का खतरा है।

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास

* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से बढ़ा किशोरों का आत्‍मविश्‍वास* -    माहवारी स्‍वच्‍छता स्‍कीम से 3.43 करोड़ किशोरियों को मिले सेनेटरी नैपकिन -    52.15 लाख किशोरों को मिली क्लिनिकल सलाह, 7947 किशोर क्‍लीनिक खुले *संतकबीरनगर।* किशोर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों से किशोरों के अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास बढ़ा है। किशोरों के स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी जरुरतों को पूरा करने के लिए जहां विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं उनके अन्‍दर आत्‍मविश्‍वास पैदा करने के लिए विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्‍वस्‍थ युवा ही स्‍वस्‍थ भारत का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मन्‍त्रालय के विशेष बुलेटिन के हवाले से जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ ए के सिन्‍हा ने विविध जानकारियां साझा कीं। *राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके)* किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं। *माहवारी स्वच्छता स्...