सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कोविड-19 पर छात्र छात्रओं को दिया अहम जानकारी
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कोविड-19 पर छात्र छात्रओं को दिया अहम जानकारी
कोविड -19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन के कारण घरों में रह रहे छात्र - छात्राओं के मन में कोरोना से सम्बन्धित अफवाहों को लेकर उपजें हताशा और निराशा को समाप्त करने के उद्देश्य से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय,कपिलवस्तु के कुलपति प्रो०सुरेन्द्र दुबे द्वारा गठित मनोवैज्ञानिकों का काउसलिंग सेल, लॉकडाउन के दौरान लगातार सक्रिय है । मनोवैज्ञानिक काउंसिल सेल गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये प्रो०दुबे ने बताया कि मनोवैज्ञानिक परामर्श हमे तनाव, समस्याओं और आघात का सामना करने, सफल होने और खुश रहने मे मदद करते है । परामर्श दिमाग को ठीक करने का प्रयास करता है । काउंसलिंग सेल की प्रभारी और हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय,खलीलाबाद, की प्राचार्या डॉ०(श्रीमती) मंजु मिश्रा ने बताया कि माननीय कुलपति जी द्वारा काउसलिंग सेल के गठन और काउसलरों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाने के बाद से ही उन सभी के पास अनेक जनपदों से छात्र -छात्राओं के लगातार फोन आ रहे है । छात्र - छात्राओं ने जो समस्या व्यक्त की उनमें प्रमुख रूप से *रात मे नींद न आना ,बुरे स्वप्न आना ,भविष्य को लेकर डर, कोरोना से संक्रमित होने का भय,अवशेष परीक्षाओं को लेकर संशय, प्रियजनों के मृत्यु का भय,घबराहट* आदि चिन्ता जनक स्थिति से अवगत कराया । उन सभी को ठीक से परामर्श देकर काउसलरों द्वारा उनके मन से निराशा और भय को दूर करने का प्रयास किया गया । डॉ०मंजु मिश्रा ने सभी से अपील की कि , *अवसाद और तनाव से बचने के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित करे , दिन में न सोये ,भोजन संयमित और सुपाच्य करे ,प्राणायाम /व्यायाम करे ,रुचिकर पुस्तकें पढ़ें ,सृजनात्मक कार्य जैसे-बागवानी,गायन, नृत्य, संगीत, वाद्ययंत्र का वादन,पेन्टिंग करे , प्रियजनों से फोन पर बात करे,टी०वी०और सोशल मीडिया पर कोरोना से सम्बन्धित समाचारों को कम से कम देखे, अपनी रुचि के अन्य चैनल देखे* ।