Skip to main content

समान तरीके से फैलते हैं टीबी व कोरोना, जाँच में बरतें सावधानी

समान तरीके से फैलते हैं टीबी व कोरोना,  जाँच में बरतें सावधानी

- ज्यादा सम्भावना पर टीबी के साथ कोरोना की भी कराएं जाँच
- सरल उपाय अपनाएं-बीमारी से खुद बचें, दूसरों को भी बचाएं


कोरोना वायरस (कोविड-19) और क्षय रोग यानि टीबी के संक्रमण का तरीका और लक्षण लगभग मिलते-जुलते है । इसलिए इनके संक्रमण की जद में आने से बचने के लिए मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है । इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है कि यदि कोई टीबी की जाँच के लिए आता है तो वह क्या-क्या सावधानी बरतें । इसके अलावा उन्हें लगता है कि मरीज में टीबी नहीं कोरोना के अधिक लक्षण नजर आ रहे हैं तो वह परामर्श लेकर उनकी कोरोना की भी जाँच करा सकते हैं । इतना ही नहीं टीबी की जांच में इस्तेमाल होने वाली सीबीनाट मशीन कोरोना की भी जाँच कर सकती है और प्रदेश में कई जगह यह जांच हो भी रही है ।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एस डी ओझा ने बताया कि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पेरटरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष व राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के स्टेट टास्क फ़ोर्स चेयरमैन डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि कोरोना जहाँ एक वायरस (विषाणु) है तो टीबी एक वैक्टीरिया (जीवाणु) है, लेकिन दोनों ही सूक्ष्म और अदृश्य हैं । इनके संक्रमण के लक्षण भी प्रथमदृष्टया समान हैं, इसीलिए इस तरह के लक्षण वाले मरीजों के सामने आने पर उनकी बारीकी से जांच की आवश्यकता पड़ती है, यदि किसी में समान लक्षण के चलते निर्णय लेने में दिक्कत हो तो उचित परामर्श के साथ ऐसे मरीजों की टीबी और कोरोना दोनों की जांच करायी जा सकती है । इसके अलावा ऐसे मरीजों का सैम्पल लेते वक्त मास्क, ग्लब्स और पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट (पीपीई) के इस्तेमाल को अनिवार्य बनाया गया है ।
केजीएमयू कोरोना टास्क फ़ोर्स के सदस्य डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि टीबी और कोरोना दोनों मामलों में संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से दूसरा व्यक्ति भी संक्रमण का शिकार हो सकता है । इसी समानता को देखते हुए कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए साबुन-पानी से 20 सेकंड तक बार-बार हाथ धोने या अल्कोहल युक्त सैनीटाइजर से साफ़ करने, एक दूसरे से कम से कम दो गज (6 फुट) की दूरी बनाये रखने, मास्क का इस्तेमाल करने और अगर बुखार,खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक से सलाह लेने और दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा जा रहा है । दूसरी तरफ टीबी से बचने के लिए भी लगभग यही तरीके अपनाने को कहे गए हैं, जैसे- खांसने या छींकने पर अपने मुंह और नाक को अपनी मुड़ी हुई कोहनी या कपड़े से ढकें, रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखने के लिए पोषक आहार का सेवन करें, उचित वायु संचार बनाये रखें और यदि दो हफ्ते से ज्यादा खांसी हो तो टीबी की जाँच कराएँ । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय इसीलिए टीबी रोगियों को कोरोना की जद में आने से बचने के बारे में बराबर जागरूक कर रहा है क्योंकि इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है और कोरोना ऐसे ही लोगों को सबसे पहले अपनी चपेट में लेता है ।

*टीबी और कोरोना दोनों से बचाएगा मास्क*

खांसने और छींकने से संपर्क में आने से दोनों के फैलने का खतरा है, इसलिए हम अगर मास्क लगाते हैं तो वह कोरोना से हमारी रक्षा करने के साथ ही टीबी से भी बचाएगा । डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि इस बारे में जरूरी आंकड़े भी जुटाए जा रहे हैं तभी पता चल सकेगा कि इसबीच इसमें कितनी कमी आई है ।

*बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें*
कोविड-19 हेल्पलाइन नम्बर- 011-23978046
टीबी हेल्पलाइन नंबर- 1800-11-6666

Popular posts from this blog

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र

राष्ट्र की एकता और अखंडता को पुरुषार्थ करते हैं देश के जवान - डॉ० अमरेंद्र  ,◾छात्रों को संस्कारपरक शिक्षा के साथ भविष्य उज्जवल करना ही एकमात्र लक्ष्य - श्रीमती हर्षिता पांडेय, उप प्रबंधिका ◾बच्चों को देश के संविधान की रक्षा करने का दिया गया संकल्प - आलोक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ◾हरिहरपुर, संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी पर सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय पर प्रातःकाल से ही बच्चों द्वारा रंगोली, देश के मानचित्र और प्रभात फेरी के साथ इस गणतंत्र दिवस की शुरूआत की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तदोपरांत ध्वजा रोहण एवं तिरंगे को सलामी देकर सभी बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने अपने देश के मानचित्र की कलाकृति बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व विधानसभा खलीलाबाद प्...

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही

गोरक्षनगरी में आहूत बैठक में कायस्थ शिरोमणी रतन ने दहाड़ा,बिना एक हुए कायस्थ समाज को स्थापित करना संभव नही  समाचार: गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव जी ने की और अपने विचारों को संगठन के पदाधिकारियों से साझा किया। उन्होंने कायस्थ शिरोमणी रतन श्रीवास्तव को अन्य मंडल की जिम्मेदारी भी सौंपी और कहा आदरणीय छोटे भाई रतन सिर्फ नाम के ही नही बल्कि अपने कार्यशैली से अपने नाम को चरित्राथ किया है ये वास्तव में प्रदेश के रतन है इनके नेतृत्व में कायस्थ समाज जो एकता के स्वरूप को पाया है वह काबिले तारीफ़ है।आगे उन्होंने भाजपा  का धन्यवाद दिया की आज कायस्थ कुल के नवीन नितिन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा गया है । समीक्षा  के क्रम में प्रदेष महामंत्री श्याम मोहन श्रीवास्तव जी  ने जनपद बस्ती , संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से  आए जिलाध्यक्षों से संगठन संबंधित चर्चा की और अत्यधिक सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ शिरोमणी रतन श...

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल

ध्वज यात्रा के साथ सवामानी एवं हवनोत्सव कार्यक्रम कल 27 दिसंबर दिन शनिवार को एचआरपीजी कालेज खलीलाबाद में आयोजित होगा कार्यक्रम संतकबीर नगर: खलीलाबाद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को श्री बाला जी कृपा ट्रस्ट रजि. द्वारा सवामनी प्रसाद ग्रहण एवं हवनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी कृपा ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। "यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसमें खलीलाबाद और आसपास के हजारों भक्त शामिल होगें। इस वर्ष के कार्यक्रम में पंडित अनूप शर्मा जी (बंगरा वाले महाराज जी) उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शनिवार की सुबह छह बजे खलीलाबाद समय माता मंदिर से ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। ध्वज यात्रा समय माता मंदिर से  रथ सजाकर बाला जी महराज की प्रतिमा विराजमान कर मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा, , सुगर मिल होते हुए एचआरपीजी कालेज पहुंचेगी। इसके उपरांत सुबह नौ बजे से सुंदरकाण्ड पाठ,11 बजे से हवन प्रारंभ, दोपहर 12 बजे से श्रृंगार व कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ...